back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rubina Dilaik के शो में फूट-फूट कर रोईं Sana Khan, पुराना समय याद करके कह दी ये बड़ी बात

फिल्म इंडस्ट्री को कई साल पहले ही छोड़ चुकी सना खान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। एक्ट्रेस ने रुबीना दिलैक के शो में कई बातों का खुलासा किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक फिल्मों में काम किया है। सना खान को साल 2020 के बाद किसी भी फिल्म या सीरीज में नहीं देखा गया। क्याोंकि उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब हाल में ही एक्ट्रेस को रुबीना दिलैक के शो में देखा गया। जहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया। 

सना खान ने इसलिए किया बदलाव 

सना खान रुबिना दिलैक के चैट शो ‘किसी ने बताया नहीं’ में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने जीवन में हुए बदलाव पर भी चर्चा करते हुए बताया कि,’मेरी जिंदगी में चीज़ें कैसे बदली? ये बातें हमेशा से मेरे दिमाग में थीं। ये सिर्फ इस्लाम की बात नहीं, हर धर्म आपको नरमी सिखाता है। मैं से किसी धर्म को नहीं जानती जो यह कहता है की गाली देना अच्छा है किसी के साथ बुरा करना अच्छा है या फिर किसी को मारना अच्छा है।’

सना खान ने रखा अपना नजरिया 

सना खान ने आगे कहा कि, ‘हर इंसान अपनी पत्नी बेटी अथवा मां के लिए अच्छा सोचता है। उनके लिए अच्छा करने की कोशिश करता है। ये हर तरह से होता है। आपका खयाल रखने से लेकर आपकी सुरक्षा करने तक और कभी कभी आपको अच्छे तरीके से कपड़े पहने हुए देखना भी। हर किसी का अपना अलग-अलग नजरिया होता है। मैं मुस्लिम परिवार से हूं तो यह मेरा नजरिया हैं इससे किसी और का कोई लेना देना नहीं हैं।’

भावुक हुईं सना खान

पुराने दिनों को याद करते हुए सना खान काफी भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैं खो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं एक घरेलू लड़की। सलवार कमीज पहनकर तेल लगाकर कॉलेज जाने वाली कब शॉर्टकर्ट और बैकलेस स्टेज पर पहुंच गई। मैं जब भी अपने पुराने दोनों को याद करती हूं तो मुझे रोना आता है। यह मेरे वह गुनाह है जो हमेशा मुझे याद रहते हैं। सना को रोते देख रुबीना ने उनसे कहा मैंने आपकी जर्नी देखी हैं। आपने बहुत कम समय में ही अपने धर्म को अपना लिया जो मैं अब इतने समय के बाद कर रही हूं। इसके अलावा सना ने बच्चे और पति के बारे में बात करते हुए कहा- ‘जब मुझे आपका पता चला कि ट्विंस हैं तो मेरे अंदर आया कि मुझे क्यों नहीं ट्विंस दिया। इसके साथ ही अपने पति की भी तारीफ करते हुआ कहा वो हिरा हैं। 

सना खान करियर

 

आपको बता दें कि, सना खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2005 में आई फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’से किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीजों में काम किया हैं। सना खान बिग बॉस सीजन 6 में भी नजर आ चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50: प्रिंस नरूला और रजत दलाल की हुई लड़ाई, नया प्रोमो आया सामने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द 50' शो आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इसमें 50 कंटेस्टेंट आए हुए हैं और अपना गेम बड़े...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...