back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस दिन रिलीज़ होगी The Crew: करीना, कृति और तबू की फिल्म का टीजर देख लोग बोले- अब इंतजार नहीं हो रहा

करीना कपूर खान, कृति सेनन और तबू ने अपनी फ़िल्म 'द क्रू' का टीजर शेयर करते हुए इस फिल्म की डेट भी अनाउंस की हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। करीना कपूर फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद साल 2024 में अपने पहले प्रोजेक्ट की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द क्रू का टीज़र शेयर किया है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ कृति सेनन और तब्बू भी नजर आ रही हैं। टीचर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है ‘सीट बेल्ट बांध लीजिए और पॉप कॉर्न तैयार कर लीजिए और मजेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए।’

फिल्म में अभिनेत्री का है ऐसा लुक

आपको बता दे की टीचर की शुरुआत में ही वीडियो में प्लेन उड़ते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि अभिनेत्रियों के चेहरे तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन वह चलती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म काफी दमदार रहने वाली है। फिल्म के टीजर में प्लेन के कैप्टन अनाउन्समेंट करते सुनाई दे रहे हैं। वो कहते हैं, ‘मैं आपका कैप्टन बात कर रहा हूं। आप सबका स्वागत है। हमारा क्रू आपका बहुत ख्याल रखेगा। लेकिन आप सभी से एक निवेदन है कि अपनी चोली टाइट बांध लें ताकि दिल बाहर ना गिर जाए।’ इतना ही नहीं बल्कि इस अनाउंसमेंट के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी चलता रहता है जो कि इस अनाउंसमेंट को और भी खास बनाता है।

ऐसी है फिल्म की कहानी अभिनेत्रियों

सबसे पहले आपको बता दे कि यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म तीन हार्ड वर्किंग महिलाओं पर आधारित होगी। तीनों एयरलाइन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अपने करियर को बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्में और सीरीज मचाएंगे धमाल, एंटरटेनमेंट का लगेगा अलग ही तड़का

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार से ही वीकेंड शुरू हो जाता है और कई सारी फिल्में और सीरीज दस्तक देती है और दर्शकों को...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...