back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब फिल्म में स्टंट के दौरान सैफ अली खान के सिर पर आए थे 100 टांके, प्रीति जिंटा ने किए थे मेडिक्लेम पर साइन

सैफ अली खान इस समय लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। लेकिन एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान भी एक्टर को काफी चोट लग गई थी। चलिए जानते हैं वो 25 साल पुराना किस्सा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले ने सबको हैरान कर दिया हैं। फैंस सेलेब्स से लेकर नेताओं ने भी इस घटना पर सवाल उठाया है। इस समय एक्टर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल एडमिट है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सर्जरी हो गई है अब वो खतरे से बाहर हैं। वहीं पुलिस इस मामले की अच्छे से जांच कर रही है। एक्टर के हॉस्पिटल जाने के बाद उनका 25 साल पुराना किस्सा भी वायरल हो रहा है जब एक्टर को 1, 2 नहीं बल्कि 100 टांके लगे थे। 

फिल्म ‘क्या कहना’ से जुड़ा है किस्सा

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म क्या कहना’ ने सामाजिक मानदंडों को तोड़ने की कोशिश की थी। इसकी कहानी शादी से पहलेजब लड़की मां बन जाती हैं तो समाज उसे क्या-क्या कहता है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने सिंगल यंग मदर की दमदार भूमिका निभाई थी।वहीं इस फिल्म को बनने में 4 साल लग गए थे। इस फिल्म का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म में बाइक के एक स्टंट के दौरान भयानक चोट लग गई थी और उन्हें कई दिनों तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। क्योंकि उन्हें 100 से ज्यादा टांके लगे थे।

एक्टर ने भी सुनाया था किस्सा 

‘कॉफी विद करण’ में एक बार एक्टर ने इस किस्सा का जिक्र करते हुए कहा था कि ये दुर्घटना बहुत डरावनी थी। एक्टर ने मजाक में कहा फिल्म का सीन करते समय मैंने सोचा की प्रीति को इंप्रेस करू। एक बार तो ये स्टंट सफल रहा लेकिन दूसरी बार ऐसा नहीं हुआ बाइक फिसल गई और मैं उड़ गया।इस दौरान मई कई बार लुढ़का और सामने चट्टान से टकराया। मुझे कुछ गीलापन महसूस हुआ, बहुत सारा खून बह रहा था, मुझे चोट लगी थी। 

सैफ अली खान की चोट देख डार गई थी एक्ट्रेस 

एक्टर के साथ कॉफी विद करण’ में प्रीति जिंटा भी आईं हुई थी। एक्ट्रेस ने फिर इस घटना के बारे में बताया उन्होंने ‘मैं अकेली लड़की हूं, जो जानती है कि सैफ के दिमाग में क्या चल रहा है। आखिरी में सिर्फ मैं और वो ही थे। इनकी वाइफ शहर में नहीं थीं। उनका दोस्त फोन पर बदतमीजी कर रहा था, क्योंकि उसे लगा कि ये मजाक है। डायरेक्टर बहुत बीमार हो गए और उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद मुझे ही मेडिकल फॉर्म पर साइन करने के लिए कहा गया। मैं घबरा गई, क्योंकि सैफ के सिर पर बड़ा घाव था। इस दौरान मैं काफी डार गई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सैफ अली खान पर हुए हमले को बीते पांच महीने, पत्नी करीना बोलीं- मैं अब भी…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के फेमस सैफ अली खान पर हुए हमले ने जहां उनके चाहने वालों को बिलकुल डरा दिया था। तो वही...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵