back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varun Tej Birthday: साउथ स्टार की इन 5 फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, छोटी उम्र में शुरू किया एक्टिंग का सफर

तेलुगु फिल्म के स्टार वरुण तेज आज 33वा जन्मदिन मना रहे हैं। इन पांच फिल्म में वरुण तेज ने टाॅलीवुड में खूब नाम कमाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | एक्टर वरुण तेज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण का जन्म 19 जनवरी, 1990 को हुआ था । जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की थी तब उनकी उम्र केवल 10 साल की थी। उनकी गिनती तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स में होती है। उनके पिता तेलुगु सिनेमा में एक्टर और फेमस प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू हैं।

अभिनेता वरुण तेज ने बीते साल नवंबर में एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी के साथ शादी रचाई थी। जल्द ही वरुण तेज की ‘आपरेशन वैलेंटाइन’ रिलीज़ होने वाली है, इसमें मानुषी छिल्लर उनके ऑपोज़िट नज़र आएंगी। चलिए जानते हैं वरुण तेज की अब तक की पांच जबरदस्त फिल्मों के बारे में।

‘गाण्डीवधारी अर्जुन’

प्रवीण सत्तारु की तरफ से निर्देशित ये फिल्म ‘गाण्डीवधारी अर्जुन’ तेलुगु एक्शन थ्रिलर में शानदार भूमिका निभाया है। वहीं समीक्षा मिलने के साथ ही फिल्म की बात करें तो वरुण ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की थी। 25 अगस्त 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म ने भले ही बाॅक्स आफिस पर कमाल नहीं किया लेकिन वरुण की एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ हुई थी।

‘फन एण्ड फ्रशटेशन’

2019 की हिट फिल्म ‘फन एण्ड फ्रशटेशन’ ने दर्शकों को दिल जीता था। इसको रविपुडी द्वारा निर्देशित किया गया । ये काॅमेडी ड्रामा के तौर पर शानदार सफलती मानी गई। 27 मई, 2022 को रिलीज होने ये फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म में वेंकटेश, तमन्ना भाटिया, मेहरीन परिजादा और वरुण तेज ने .135 बिलियन कमाया था। देवी श्री प्रसाद इस फिल्म के संगीत निर्देशक थे ।

‘गड्डालकोंडा गणेश’

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस एक्शन और काॅमेडी फिल्म में वरुण तेज ने अथर्व, पूजा हेगड़े औऱ मिरनलिनी रवि के साथ जबरदस्त अभिनय किया था। तमिल फिल्म जिगरथंडा की रीमेक इस फिल्म में कलाकार वरुण तेज और पूजा हेगड़े को प्रदर्शऩ के लिए बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी। इस मूवी ने बाॅक्स पर 45 करोड़ की कमाई की थी।

‘फ़िदा’

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित फिदा एक रोमांटिक काॅमेडी के तौर पर मशहूर थी। ये टाॅलीवुड में साई पल्लवी की पहली फिल्म बताई गई। ये फिल्म 21 जुलाई, 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण तेज और साई पल्लवी के बीच के संबंध को दिखाया था। वहीं 13 करोड़ के बजट इस फिल्म ने 91 करोड़ से अधिक कमाया था। ये वरुण तेज के काफी बड़ी सफलता थी।

‘थोली प्रेमा’

वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थोली प्रेमा’ रोमांटिक ड्रामा था। जिसमें वरुण तेज ने राशी खन्ना के साथ अभिनय किया था। फिल्म 10 फरवरी, 20218 को रिलीज होने वाली थोली प्रेमा ने बाॅक्स आॅफिस पर 45 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जिसमें बहुमुखी अभिऩेता के दौर पर वरुण काफी मशहूर थे। इस बंगाली रीमेक जिसका नाम फिदा था। फिल्म का संगीत एस थमन द्वारा तैयार किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...