back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Police Force के अपने किरदार पर बोले सिद्धार्थ, ‘पुलिस सेवा देश की सबसे कठिन नौकरी’

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के लिए तैयार हैं, यह सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, इसको लेकर एक्टर ने दिल्ली पुलिस से बात चीत के दौरान कहा.

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी वेब सीरीज के प्रचार के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे। यहां पर उन्होंने दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ बातचीत की।

बड़े पर्दे पर वर्दी पहनने का मौका मिला, ‘ सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​ने कहा, ‘अब मैं जागरूक हो गया हूं। मुझे लगता है कि पुलिस सेवा देश की सबसे कठिन सेवाओं में से एक है। एक अभिनेता के रूप में, मैं बेहद सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझे बड़े पर्दे पर यह वर्दी पहनने का मौका मिला।”

सिद्धार्थ ने बताया, ‘मैं हमारे दिल्ली पुलिस से स्कूल और कॉलेज में मिलता था, लेकिन जब आप कॉलेज में होते हो, तब आप काफी अनजान होते हो। एक नागरिक के रूप में हम हमेशा चाहते हैं कि आपके अधिकारी और सरकार आपको बेहतर सेवा प्रदान करें। जीवन में एक निश्चित बिंदु तक पहुंचने और विभिन्न चीजों के बारे में जागरूकता हासिल करने के बाद अब मुझे लगता है कि पुलिस सेवा देश की सबसे कठिन नौकरियों में से एक है।’

OTT पर इस दिन रीलीज हो रही सीरीज

सिद्धार्थ स्टारर सीरीज ‘ इंडियन पुलिस फोर्स ‘ 7 एपिसोड की एक हाई ऑक्टेन एक्शन सीरीज है। रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली सीरीज है। इसमें सिद्धार्थ के साथ-साथ विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी नज़र आएंगे। सीरीज 19 जनवरी 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Tara Sutaria मोतियों से सजी एक बेहद खूबसूरत पोशाक में आधुनिक विक्टोरियन सौंदर्य का स्पर्श बिखेर रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Tara Sutaria एक बार फिर अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का ध्यान खींच रही हैं। इस लुक में वह मोतियों...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵