back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री निधि मिश्रा अब फिल्म डायरेक्शन में आजमाएंगी हाथ

आजकल निधि मिश्रा के नाम की चर्चा इंडस्ट्री में बहुत जोर-शोर से हो रही है, क्योंकि वह फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरते ही एक साथ तीन फिल्मों के निर्माण की घोषणा करके उनकी शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।

मुंबई, एजेंसी। भोजपुरी फिल्मों की चुलबुली अभिनेत्री निधि झा अब निधि मिश्रा के नाम से जानी जाने लगी हैं। आजकल निधि मिश्रा के नाम की चर्चा इंडस्ट्री में बहुत जोर-शोर से हो रही है, क्योंकि वह फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरते ही एक साथ तीन फिल्मों के निर्माण की घोषणा करके उनकी शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं। बतौर निर्माता निधि मिश्रा भोजपुरी फिल्मों के वर्सेटाइल स्टार यश कुमार के साथ शूटिंग के लिए गई हुई हैं। गुजरात के आनंद में अभी यश कुमार निधि मिश्रा के बैनर तले बन रही तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। ये तीन फिल्में ‘जोकर’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ व ‘चाची नम्बर वन’ हैं।

निधि मिश्रा निर्माण के क्षेत्र में रख रही हैं कदम
यश कुमार कहते हैं कि इन तीनों फिल्मों की कहानी उनके दिल के बेहद करीब है, जो एक बेहतरीन सिनेमा बनकर लोगों के सामने आएंगी। अभी तक तो यश कुमार अपने होम प्रोडक्शन यश कुमार इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्में करते थे, लेकिन अब उनकी पत्नी निधि मिश्रा भी उनके साथ फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं।

बारीकियों को समझने में लगेगा समय
निधि मिश्रा ने बताया कि अब वे अपना अधिकतर समय फ़िल्म निर्माण की बारीकियों को समझने में भी लगाएंगी, क्योंकि अच्छी फ़िल्म बनाने के लिए अच्छी कहानी के साथ अच्छी फिल्मी समझ का होना भी आवश्यक है। बकौल निधि अब उन्हें फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरकर मजा भी आ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵