back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

22 साल बाद क्यों चर्चा में है ‘सूर्यवंशम’ की हीरोइन की मौत? एक्टर मोहन बाबू के खिलाफ दर्ज हुआ है केस

अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म 'सूर्यवंशम' में उनकी पत्नी राधा की भूमिका निभाने वाली सौंदर्या की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। मौत के 22 साल बाद एक्टर मोहन बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में उनकी पत्नी राधा की भूमिका तेलुगु अभिनेत्री सौंदर्या ने निभाई थी। इस भूमिका में सौंदर्या को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, फिल्म के रिलीज़ होने के पांच साल बाद ही साल 2004 में सौंदर्या की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। महज़ 31 की उम्र में। उनकी मौत के 22 साल बाद अब तेलुगु एक्टर महेश बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि महेश बाबू और सौंदर्या के बीच एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और उसी की वजह से कथित तौर पर उन्होंने सौंदर्या की हत्या करवा दी।

किसने और क्‍यों की पुलिस में शिकायत 

खम्मम जिले के सत्यानारायणापुरम गांव के रहने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंदर्या की मौत की जांच को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मोहन बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि मोहन बाबू ने सौंदर्या से शमशाबाद के जल्लेपल्ली में स्थित छह एकड़ के गेस्ट हाउस को बेचने के लिए कहा था लेकिन सौंदर्या के भाई अमरनाथ ने इसे अस्वीकार कर दिया था। दुर्घटना के समय सौंदर्या कथित तौर पर गर्भवती थीं। 

प्‍लेन क्रैश में हुई थी सौंदर्या की मौत  

सौंदर्या की मौत 17 अप्रैल 2004 में एक प्लेन क्रैश में हुई थी। बताया जाता है कि वो उस समय करीमनगर में भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के लिए एक राजनीतिक अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रही थीं। इस हादस में उनके भाई की भी मौत हो गई थी। सौंदर्या की बॉडी तक नहीं मिली थी।

सूर्यवंशम में निभाया था राधा का किरदार 

बता दें कि सौंदर्या ने फिल्म “सूर्यवंशम” में राधा सिंह का किरदार निभाया था। सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यानारायण था। उनका महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे तेलुगू, कन्नड़, तमिल, हिंदी और मलयालम सिनेमा में काम कर चुकी थीं। वहीं 1999 में आई अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम से उन्हें पहचान मिली थी। साल 2003 में एक्ट्रेस की शादी जीएस रघु से हुई थी। वहीं 2004 में जब एक्ट्रेस का निधन हुआ तब वे प्रेग्नेंट थीं। वहीं विलन के रोल के लिए फेमस मोहन बाबू ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories