back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फवाद खान, माहिरा और शाहिद अफरीदी पर फिर एक्‍शन, पाकिस्तानी सेलेब्‍स के अकाउंट्स 24 घंटे में बैन

भारत सरकार ने पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिय अकाउंट पर लगा प्रतिबंध हटाया दिया था। लेकिन फिर दोबारा कार्रवाई करते हुए उन पर फिर बैन लगा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्‍य टकराव और राजनीति संबंधों में तनाव देखा गया। हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन संदिूर के तहत दिया है। उसके बाद दोनों मुल्कों के रिश्ते अभी भी रसातल पर ही हैं। उस दौरान भारत ने एक्‍शन लेते हुए पाकिस्तान के कुछ सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा बैन हटा दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही इन अकाउंट्स पर दोबारा बैन लगा दिया गया है।

भारत ने पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिय अकाउंट पर लगा प्रतिबंध हटाया दिया था लेकिन फिर दोबारा कार्रवाई करते हुए उन पर फिर बैन लगा दिया है। अकाउंट्स पर लगे बैन में पाकिस्‍तानी सेलिब्रिटीज माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर और फवाद खान जैसे कलाकार शामिल है।

 इन कलाकारों के के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार सुबह भारत ने फिर बैन लगा दिया गया है। हालांकि, अभी तक इस पर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

2 जुलाई को भारत में देखें गए अकाउंट 

बीते दिन 2 जुलाई को सबा कमर, मावरा होकैन, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर जैसे पाकिस्तानी सेलब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में देखा गया था। इसके अलावा, हम टीवी, ARY डिजिटल औऱ हर पाल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी एक्सेस हो रहे थे। लेकिन गुरुवार सुबह इन सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में अवेलेबल नहीं है। 

ऑपरेशन सिंदूर हमारी शीर्ष प्राथमिकता

वही, इस मामले में इससे पहले पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रतिबंध हटाने पर पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने कहा था कि बैन हटाने का लॉजिक अभी साफ नहीं है। अगर ऑपरेशन सिंदूर हमारी शीर्ष प्राथमिकता था तो यह बैन जारी रहना चाहिए था। क्या वैमनस्य से भरे वे यूट्यूब अकाउंट और सोशल मीडिया अकाउंट्स अब फिर मैत्रीपूर्ण हो गए हैं?

बता दें कि, 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया था, जिनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, ARY न्यूज और जियो न्यूज जैसे नाम शामिल हैं। इन चैनलों पर कथित तौर पर भारत विरोधी कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...