back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर जगह ऐश्वर्या राय के साथ नजर आती हैं बेटी आराध्या, फैंस ने कहा- स्कूल नहीं जाती हैं क्या?

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ SIIMA अवार्ड्स 2024 के लिए दुबई पहुंची हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती हैं?

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ऐश्वर्या राय बच्चन जहां भी जाती हैं, उनकी बेटी आराध्या हर जगह उनके साथ नज़र आती हैं। चाहे अंबानी परिवार का फंक्शन हो या फिर गणपति बप्पा के दर्शन या विदेश में कोई इवेंट, हर जगह ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर जाती हैं। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें ऐश्वर्या राय का दुबई में ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती हैं?

दुबई में ऐश्वर्या राय और आराध्या का ग्रैंड वेलकम 

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ दुबई में South Indian International Movie Award फंक्शन अटेंड करने पहुंची हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई के होटल पहुंचते ही फूलों के गुलदस्ते से ऐश्वर्या और आराध्या का स्वागत किया जाता है। वीडियो में ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में ऐश्वर्या के साथ आराध्या के मौजूद होने पर फैंस कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या बस अपनी बेटी का इस्तेमाल करती हैं। हर जगह अपनी बेटी को लेकर जाती हैं।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, लगता है आराध्य स्कूल नहीं जाती हैं ? तीसरे यूज़र ने लिखा, बेटी हमेशा मां के साथ नजर आती हैं तो स्कूल कब जाती हैं ?

बेटी को हमेशा साथ क्यों रखती हैं ऐश्वर्या 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि स्टार्स के बच्चे लग्जरियस लाइफ जीते हैं, लेकिन उनका नॉर्मल लाइफ जीना भी बहुत जरूरी है। एक्ट्रेस ने जब यह इंटरव्यू दिया था तब Aaradhya Bachchan बहुत छोटी थीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने और लेने भी जाती हैं। ऐश्वर्या राय का मानना है कि उनके लिए बाकी चीजें दूसरे नंबर पर आती हैं, लेकिन सबसे पहले जो जरूरी है वह आराध्या हैं। वह अपनी बेटी को हर मौके पर साथ रखना चाहती हैं जिंदगी के हर फेज का एक्सपीरियंस कराना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, ‘मैं लोगों का कहना समझती हूं, लेकिन मैंने अपने और अपनी बेटी के लिए ऐसी चीजों को ही चुना है।’ 

अवार्ड लेने दुबई पहुंचीं है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन को SIIMA में फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। ऐश्वर्या इस अवार्ड को लेने के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर दुबई पहुंची हैं। Aishwarya Rai Bachchan ने इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई है। एक तरफ एक्ट्रेस नंदिनी के रूप में तो वहीं दूसरी तरफ मंदाकिनी देवी की भूमिका में नजर आईं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय ने कैसे दी दस्तक, जानिए एक्टर का ये किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा से ही परफेक्ट कपल माना जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵