back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर को लगाया था जोरदार थप्पड़! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म का एक शाॅट पूरा करने काफी दिक्कत हुई थी। डायरेक्टर ने सीन को रियल बनाने चाहते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर अपनी फिल्मी सफर के दौरान कई शानदार फिल्में कर चुके हैं। उनकी रोमांटिक फिल्म ‘प्रेम रोग’ को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। फैंस ने भी उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया। इस मूवी में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरी थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा था।

बताया जाता है उस दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी केवल 17 साल की थीं। वह इंडस्ट्री में एकदम नई थीं। ऋषि कपूर के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म थी। इसके पहले उन्होंने 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘जमाने को दिखाना है’ में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। 

फिल्म को फैंस ने खूब किया पसंद

राज कपूर की ‘प्रेम रोग’ को फैंस ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर कमाल किया था। इस फिल्म का हर सीन फैंस को खूब पसंद आया था। फिल्म एक सीन में पद्मिनी कोल्हापुरी ने ऋषि कपूर को थप्पड़ मारा था। इस शाॅट को पूरा करने में काफी देर लगी थी। इसके लिए लगभग 8 रीटेक लिए गए। 

पद्मिनी कोल्हापुरी ने इसको लेकर बातचीत की थी। फिल्म में एक परफेक्ट शाॅट के लिए रीटेक हो गए। उन्होंने बताया कि अक्सर फिल्मों में ऐसे सीन्स को सिंक्रनाइज किया जाता है। लेकिन डायरेक्टर वो नहीं चाहते थे। पद्मिनी के मुताबिक राज कपूर चाहते थे कि वो सच में ऋषि कपूर को थप्पड़ मार दिया।  

सीन को रियल दिखाने के लिए लिया फैसला

उन्होंने ऐसा कहा क्योंकि वे सीन को रियल दिखाने चाहते थे। पद्मिनी कोल्हापुरी की बात करें उनको ऋषि कपूर के साथ ऐसा करने में काफी झिझक हो रही थी। लेकिन उनको कई सारे रीटेक के बाद परफेक्ट शाॅट मिला था। बाद में वह काफी घबरा गई थी। माना जा रहा है कि इस शाॅट के पूरा होने के बाद ऋषि कपूर काफी उत्साहित थे। 

‘प्रेम रोग’ के कलेक्शन की बात करें तो उस वक्त ये फिल्म करीब 1.50 करोड़ रुपये में बनाई गई और इसने वर्ल्डवाइड 12.90 करोड़ रुपये कमा लिया था। ये सुपरहिट फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शामिल है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में मचाया धमाल, बन गए रोमांस के शहंशाह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो, रोमांस के बेताज बादशाह और हर दिल अज़ीज़ अभिनेता ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...