back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19 हाउस में तान्या मित्तल की कॉफी और खास ब्रांड बिस्कुट की डिमांड से हैरान नीलम गिरी

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने अपनी खास लाइफस्टाइल के बारे में खुलासा कर चर्चा में हैं। उनके इस खुलासे से उनकी दोस्‍त नीलम गिरी भी हैरान है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 नइ दिनों सुर्खियों में है। बिग बॉस 19 रोमांचक होता जा रहा है। कंटेस्टेंट के सबके रियल चेहरे सामने आ रहे हैं। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने घर के अंदर अपनी खास लाइफस्टाइल को लेकर अहम खुलासे किए, जिससे दर्शक और उनकी करीबी दोस्त नीलम गिरी भी हैरान रह गईं।

कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का बड़ा खुलासा

शो में बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने बताया कि, उन्हें महीने में सिर्फ तीन कप कॉफी पीनी भी हो, तो उसे खास तौर पर आगरा से मंगवाना पड़ता है, वरना उनकी पसंद की कॉफी उन्हें अच्छी नहीं लगती।

कोई दूसरा बिस्कुट नहीं खाती- तान्या मित्तल 

तान्या मित्तल ने खुलासा किया कि वह हर दो महीने में लंदन से मंगवाए जाने वाले खास ब्रांड के बिस्कुट के बिना नहीं रह सकती। उन्होंने हंसते हुए कहा, “अगर मुझे यह बिस्कुट न मिले तो मैं रोने लगती हूं और कोई दूसरा बिस्कुट नहीं खाती, मेरी ज़िंदगी बेकार हो जाती है।”

बता दें कि, तान्या की लाइफस्टाइल ने नीलम को हैरान किया, वहीं हाल ही में उनके रिश्ते में भी खटास दिखी। वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने नीलम से पूछा कि कौन सदस्य दूसरों को धोखा दे सकता है, तो नीलम ने चौंकाते हुए तान्या का नाम लिया।

नीलम का तान्या पर शक सुनकर तान्या रो पड़ीं, क्योंकि उन्होंने नीलम पर पूरा भरोसा किया था। इसके बाद नीलम को घर के अन्य सदस्यों के साथ तान्या की “लक्ज़री वाली आदतों” पर गपशप करते देखा गया, जिससे उनकी दोस्ती पहले जैसी मजबूत नहीं दिख रही। इसके साथ ही घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो गई हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अवेज दरबार, अशनूर कौर और नीलम गिरी नॉमिनेट हुए हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस से ज्याद मिलेगा एंटरटेनमेंट, शो ‘द 50’ में शामिल, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनाश्री सहीत कई सेलेब्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में दर्शकों को काफी ज्यादा इंटरटेन किया और अब लोग ऐसे ही रियलिटी शो को मिस करने...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...