back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

British Airways पर भड़की अदिति राव हैदरी, घंटों लगेज का करती रहीं इंतजार

एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी लंदन के सफर पर निकली थी इस दौरान जब वह वापस लौटी तो हीथ्रो एयरपोर्ट पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने घंटो एयरपोर्ट पर अपने लगेज का इंतजार किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की बिब्बोजान ने सीरीज में अपने कैटी वॉक से फैंस को दीवाना बनाया। इसके अलावा वह अपनी फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की रिसेप्शन पार्टी में भी नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके मंगेतर और एक्टर सिद्धार्थ भी नजर आए थे। बता दें कि, अदिति राव हैदरी को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें वह ब्रिटिश एयरवेज पर भड़क रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है और फैंस भी उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।

5 घंटे किया लगेज का इंतजार


इस वक्त अदिति राव हैदरी यूके में मौजूद है एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया है कि वह हीथ्रो हवाई अड्डे पर 5 घंटे तक अपने लगेज का इंतजार करती रहीं। समय बीतने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक दूसरा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि पूरे 17 घंटे हो चुके हैं, लेकिन लगेज अभी तक नही आया है। लंबे इंतजार के बाद परेशान होकर एक्ट्रेस ने ब्रिटिश एयरवेज को खूब सुनाया उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर किसी की मदद नहीं मिली।

एयरवेज पर निकाली भड़ास


अदिति राव हैदरी ने एक्स पोस्ट शेयर किया है उसमें साफ देखा जा सकता है की एक्ट्रेस ने ब्रिटिश एयरवेज पर खूब भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘हीथ्रो ने किसी भी तरह का जवाब देने से हाथ धो लिया है।’ बता दें कि, एक्ट्रेस लंदन गई थी जहां से लौटने के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर उन्हें अपने लगेज के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।

उड़ी थी शादी की अफवाह


वेब सीरीज हीरामंडी के बाद अदिति राव हैदरी लाइमलाइट में रही उसके बाद अब वह एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदिति को लेकर मार्च के महीने में यह खबर फैली थी की एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। हालांकि, कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए यह साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं सिर्फ सगाई की है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:ं

Advertisementspot_img

Also Read:

Actress Aditi Rao Hydari की चमकती त्वचा का सीक्रेट, ये है उनका सिंपल स्किन केयर ….

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सॉफ्ट, दमकती और नेचुरल ग्लो वाली स्किन अगर आप भी ऐसी त्वचा चाहते हैं जैसी अदिति राव हैदरी की है, तो...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵