back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक : महिला के साथ मारपीट, फाड़े कपड़े, 8 के खिलाफ केस दर्ज

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भीड़ ने एक 35 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी। कर्नाटक पुलिस ने 19 अप्रैल को अलके गांव में हुई घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज की। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान संदीप, संतोष, गुलाबी, कुसुमा, लोकैया, अनिल, ललिता और चन्नाकेशव के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम, 1964 की धारा 94 सी के तहत सरकार द्वारा आवंटित भूमि का एक टुकड़ा मिला था। कुछ लोग, महिलाओं को जमीन देने के खिलाफ थे। इस विवाद को लेकर राजस्व अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तो लोगों ने उनका भी विरोध करना शुरू कर दिया। अधिकारियों के जाने के बाद आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य समेत सभी लोग मूकदर्शक बने रहे। आरोपियों ने हमले का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने दंगा करने, चोट पहुंचाने और महिला पर बल प्रयोग का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...