back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक:छोटे पर्दे की अभिनेत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रेप की शिकायत

बेंगलुरु, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को बताया कि छोटे पर्दे की एक अभिनेत्री ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ेने अपने पति पर रेप और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बसवनागुडी महिला थाने में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि शादी से पहले आरोपी यह कहकर उसके घर आया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान बाहर मिलना संभव नहीं है, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह रो रही थी तो आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया और कहा कि सब ठीक हो जाएगा। बाद में भी, आरोपी ने अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि उन्होंने इसकी सहमति नहीं दी थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। आरोपी और शिकायतकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे को जानते थे और दो साल से दोस्त थे। अभिनेत्री ने कन्नड़ रियलिटी शो में भी भाग लिया है और वह काफी लोकप्रिय है। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस अब अपने पति से अलग हो चुकी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी से शादी करने के लिए अभिनेत्री ने संगठनों की मदद ली थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और शिकायतकर्ता के दोस्तों के बयान भी दर्ज कर रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...