back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास की स्पिरिट में करीना-सैफ के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री फिल्म में लाएगी ग्लैमर का तड़का!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत कम निर्देशक हैं, जिनकी फैन-फॉलोइंग बॉलीवुड में भी जबरदस्त है। संदीप रेड्डी वांगा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत कम निर्देशक हैं, जिनकी फैन-फॉलोइंग बॉलीवुड में भी जबरदस्त है। संदीप रेड्डी वांगा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एनिमल और कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले संदीप अब साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ आगामी फिल्म स्पिरिट लेकर आ रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों का भी दबदबा देखने को मिलेगा । यह फिल्म एक पुलिस एक्शन थ्रिलर है जिसमें प्रभास के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने साल 2021 में स्पिरिट का एलान कर दिया था।

प्रभास की हीरोइन बनीं मृणाल ठाकुर

पिंकविला की इस संबंध में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पिरिट में मृणाल ठाकुर को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया है। प्रभास के साथ मृणाल की जोड़ी पर्दे पर नया ग्लैमर लेकर आएगी. मृणाल ने इससे पहले सीतारमम जैसी हिट फिल्म में काम किया था और उनकी अभिनय क्षमता की काफी सराहना की गई थी।

करीना-सैफ पहली बार किसी साउथ फिल्म में साथ नजर आएंगे

फिल्म में रियल लाइफ कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नजर आएंगे. खास बात यह है कि ये दोनों पहली बार किसी साउथ फिल्म में काम कर रहे हैं और इस फिल्म में दोनों नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। विलेन के तौर पर इनकी जोड़ी प्रभास को चुनौती देगी। 

यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को भव्य बनाने में संदीप रेड्डी वांगा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये रखा गया है। हालाँकि अभी फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है, पर उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 में किसी भी माह यह सिनेमाघरों में आ जाएगी। स्पिरिट में प्रभास, मृणाल ठाकुर, करीना और सैफ की मौजूदगी से फिल्म को अखिल भारतीय ब्लॉकबस्टर बनाने की संभावना है। अब देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Update: The Raja Saab को झटका, प्रभास की फिल्म की कमाई रही उम्मीद से कम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ से जिस तरह की उम्मीदें थीं, बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...