back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद सिंबा की सेहत को लेकर उड़ी अफवाह, पराग त्यागी ने वीडियो शेयर कर दिया जवाब

कांटा लगा' गर्ल के नाम से लोकप्रिय शेफाली की असमय मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। इसी बीच अफवाहें फैलने लगीं कि शेफाली के पालतू डॉग सिंबा की तबीयत काफी बिगड़ गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी अभिनेता पराग त्यागी की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 23 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से लोकप्रिय शेफाली की असमय मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैलने लगीं कि शेफाली के पालतू डॉग सिंबा की तबीयत भी काफी बिगड़ गई है। फैंस के बीच चिंता बढ़ने लगी। अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर सिंबा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया।

पराग त्यागी ने वीडियो किया शेयर 

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके पालतू डॉग सिंबा की तबीयत को लेकर कई अफवाहें फैलने लगी थीं। अब पराग त्यागी ने एक भावुक वीडियो शेयर कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिंबा पूरी तरह स्वस्थ है। पराग ने सिंबा के हाथों गरीबों को खाना बंटवाया, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। शेफाली और पराग का कोई संतान नहीं थी, ऐसे में सिंबा ही उनके परिवार का केंद्र था। 

View this post on Instagram

सिंबा बहुत खुश है

वीडियो में पराग त्यागी ने बुजुर्ग महिलाओं को खाने के पैकेट दिए, जिसके बाद उन्‍होंने सिम्बा को आशीर्वाद दिया। इस वीडियो के साथ पराग ने एक भावुक कैप्शन लिखा, “सिंबा बहुत खुश है और अपनी माँ, शेफाली जरीवाला के लिए एक बेटे द्वारा किए जाने वाले सभी कर्म कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ निर्दयी लोग सिंबा की सेहत को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज़ बटोरने के लिए। मैं उन सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो वास्तव में सिंबा के लिए चिंतित हैं। भगवान आप सभी का भला करे।” इस वीडियो ने इंटरनेट पर भावनात्मक लहर दौड़ा दी है और लोग पराग व सिंबा के इस मजबूत रिश्ते को देखकर उन्हें दुआएं दे रहे हैं। बता दें कि शेफाली, पराग और सिंबा के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जिसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरों और वीडियोज में साफ नजर आती है। सिंबा को सुरक्षित और स्वस्थ देखकर फैंस को भी सुकून मिला है।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “मैं इस वीडियो को देखकर सचमुच रो पड़ा.. आप दोनों को शक्ति और प्रकाश मिले… भगवान आप दोनों का भला करे.. पूरा देश आपके साथ है।” एक अन्‍य फैंस ने लिखा, “हम एक परिवार के तौर पर आपके दर्द को समझ सकते हैं। मज़बूत बने रहिए पराग सर। आपका हिस्सा स्वर्ग से आप दोनों को देख रहा है।” एक प्रशंसक ने कहा, “आप दूसरों की मदद करके शेफाली की खूबसूरत आत्मा को जीवित रख रहे हैं। वह आप और सिम्बा पर नजर रख रही है।” वहीं, एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा कि “जिस तरह से आप चीजों को संभाल रहे हैं, उस पर हमें गर्व है। शेफाली को यह देखकर शांति मिलनी चाहिए कि उसके लोग उससे कितना प्यार करते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵