back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शावर लेते हुए अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए कहा था हां, बन गई करियर की नेशनल विनिंग मूवी

अजय देवगन के लिए एक फिल्म आज भी यादगार है जिसे उन्होंने शावर लेते हुए साइन किया था। एक्टर ने नहाते-नहाते इस फिल्म को करने के लिए हां कहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2024 अजय देवगन के लिए लकी रहा है एक्टर लगातार बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे है। अजय देवगन ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही अपने करियर की नेशनल विनिंग फिल्म के बारे में बताया है। एक्टर की फिल्म ‘जख्म’ उनके करियर की बेहद खास फिल्म है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म

अजय देवगन ने अपनी फिल्म ‘जख्म’ का एक दिलचस्प किस्सा बताया है की उन्होंने यह फिल्म कैसे साइन की थी। एक्टर ने बताया, महेश भट्ट के साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है। जब मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था तब हमारे पास मोबाइल नहीं थे। मैं नहा रहा था उसी वक्त मेरे कमरे का लैंडलाइन फोन बजा। मैंने शावर में नहाते हुए फोन उठाया तो दूसरी तरफ से आवाज आई, महेश सर आपसे बात करना चाहते हैं। जैसे ही फोन भट्ट साहब ने लिया मैंने कहा भट्ट साहब में नहा रहा हूं। महेश जी का जवाब आया कि तुम बस मेरी बात सुनो मैं अपने करियर की आखिरी फिल्म डायरेक्टर करने वाला हूं, इसके बाद में फिल्म छोड़ रहा हूं।

नहाते-नहाते बनी फिल्म जख्म

अजय देवगन ने अपनी खास फिल्म का जिक्र करते हुए पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा, महेश भट्ट मुझे फिल्म की कहानी सुना रहे थे तब मैं नहा रहा था। मैंने महेश जी को कहा कि मैं यह फिल्म कर रहा हूं। इस तरह नहाते-नहाते मेरे करियर की नेशनल विनिंग फिल्म ‘जख्म’ बन गई। अजय देवगन ने बताया कि इसके बाद महेश भट्ट अपनी बात पर अड़े रहे और उन्होंने कोई दूसरी फिल्म नहीं बनाई।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं एक्टर

अजय देवगन को आखरी बार फिल्म ‘मैदान’ में देखा गया। इसके पहले एक्टर को ‘शैतान’ फिल्म में भी देखा गया यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है जिसमें वह एक्ट्रेस तब्बू के साथ नजर आएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...