back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर Akshay Kumar की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की उड़ान बरकरार, पांचवें दिन किया इतना कलेक्श

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघर में धमाल मचा रही है। वहीं अब फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की फिल्म ‘स्काई फोर्स‘ लगातार दर्शकों के बीच छाई हुई है। 24 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म जबरदस्त कमाल दिखा रही है और सिनेमा घरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं अब फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने ओपनिंग डे पर ही काफी शानदार कलेक्शन किया था। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। दरअसल अक्षय कुमार की कुछ सालों में कोई भी फिल्म हिट नहीं गई है इससे दर्शक को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म की ओपनिंग डे की बात करें तो जनवरी में कई सारी फिल्में रिलीज हुई लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ने सबको पछाड़कर जबरदस्त ओपनिंग डे कलेक्शन किया था। 

पांचवें दिन भी फिल्म ने बनाई है पकड़ 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 5 करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 87.05 करोड़ रुपये हो गया है। लगातार सोशल मीडिया पर मिल रहे इस फिल्म के शानदार रिव्यू को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दूसरे सप्ताहांत में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में वीर पहाड़िया सारा अली खान और अवनीत कौर भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि वीर पहाड़िया की यह पहली फिल्म है यानी वीर पहाड़िया ने किस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्टर वीर पहाड़ियों को इस फिल्म के बाद काफी लाइन लाइट मिल रही है सोशल मीडिया पर उनके एक्शन की जमकर तारीफ भी हो रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों से अपना जादू दर्शकों...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...