back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तलाक की अफवाहों के बीच हंसिका मोटवानी ने कह दी बड़ी बात कहा-यह साल वो सबक जो मैंने मांगा नहीं…

अपने पति-उद्यमी सोहेल खटूरिया से तलाक की अफवाहों के बीच, हंसिका मोटवानी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें हंसिका ने इस साल सीखी गई उन बातों के बारे में बताया जो उन्होंने अनजाने म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपने करियर कीशुरुआत एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। बचपन से ही चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना रखा है। उन्होंने गोविंदा-अल्लू अर्जुन के साथ भी काम किया है। एक्ट्रेस ने 9 अगस्त को अपना जम्दीन मनाया और उसी दिन एक पोस्ट शेयर वायरल हो रही।  

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी। जिनका जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता एक बिजनेसमैन है, और उनकी मां मोना मोटवानी पेशे से डॉक्टर हैं, जो त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की और उन्हें खूब पहचान मिली। हंसिका मोटवानी ने साल 2000 में प्रसारित हुए टीवी के सबसे चर्चित शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में करुणा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी नजर आई थीं।

हंसिका मोटवानी ने यह भी कहा कि, इस साल ने उन्हें वो ताकत दिखाई जिसका उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, उनकी आत्मा को शांति मिली है। एक्ट्रेस की बात करें तो, अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल खतुरिया से 4 दिसंबर 2022 में शादी कर ली थी। हालांकि इन दिनों चर्चा चल रही हैकि, दोनों तलाक ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सारी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी है, जिस कारण अफवाहों का बाजार गरम हो गया है। लेकिन दोनों तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इस बीच हंसिका और सोहेल की शादी पर एक वेब सीरीज भी बनी जिसका नाम है ‘हंसिका लव शादी ड्रामा।

अपने पति खतुरिया से तलाक की अफवाहों के बीच, हंसिका मोटवानी ने अपने जन्मदिन पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। जिसमें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर हंसिका ने लिखा है, हंसिका ने इस साल सीखी गई उन बातों के बारे में बताया जो उन्होंने अनजाने में मांगी थीं। जैसे ही उनके तलाक की अफवाहें उड़ींहंसिका ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सभी पोस्ट हटा दीं है। अपना 34वां जन्मदिन मनाते हुए हंसिका ने एक नोट लिखा। उन्होंने नीले सागर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बहुत विनम्र और कृतज्ञता से भरी हुई हूँ। प्यार में लिपटी हुई, केक से सजी हुई, और हर छोटे से छोटे पल के लिए आभारी हूँ। 

2025 के बारे में बात करते हुए हंसिका ने कहा, यह साल मेरे लिए वो सबक लेकर आया जो मैंने नहीं माँगा था… और वो ताकत भी जिसके बारे में मुझे अंदाज़ा नहीं था। दिल भर गया है। फ़ोन भर गया है। लेकिन, आत्मा शांत है। जन्मदिन के जादू के लिए शुक्रिया स्पार्कल्स इमोजी। 

हाल ही में,एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बात करे तो, हंसिका अपनी माँ के साथ रहने लगी है, जबकि सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। जब दिसंबर 2022 में दोनों की शादी हुई, तो वे शुरुआत में सोहेल के परिवार के साथ रहने लगे। एक बड़े परिवार में तालमेल बिठाना एक समस्या थी। इसलिए, वे उसी इमारत में एक कॉन्डो में रहने लगे थें। लेकिन ऐसा लगता है कि समस्याएँ अभी भी बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...