back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका की मदद करने दौड़े अमिताभ और प्रभास, कल्कि के प्री-रिलीज इवेंट में हुई खूब मस्ती

फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के फ्री रिलीज इवेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन और प्रभास मस्ती कर रहे हैं। प्रेग्नेंट दीपिका को स्टेज तक लाने के लिए आपस में झगड़ रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच वह काम को भी बखूबी संभाल रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आने वाली हैं इस दौरान वह फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट को एंजॉय कर रही है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बता दें कि फिल्म की प्री-रिलीज़ का इवेंट बेहद ही ग्रैंड तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया है। इस दौरान दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

अमिताभ बच्चन और प्रभास ने रखा ख्याल

इवेंट के दौरान प्रभास और अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण का पूरा ख्याल रखा है। अमिताभ बच्चन और प्रभास दोनों ही दीपिका को स्टेज तक लाने में मदद करते हुए नजर आए। दीपिका ने पेंसिल हाई हील्स पहनी हुई थी जिसे देखते हुए एक्टर अमिताभ बच्चन और प्रभास जेंटलमैन की तरह उनका ख्याल रख रहे थे।

अमिताभ बच्चन और प्रभास बने सहारा

इवेंट का एक बेहद ही मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें इवेंट खत्म होने के बाद दीपिका पादुकोण जब स्टेज से नीचे उतरती है तो अमिताभ बच्चन और प्रभास उनका सहारा बनते हैं। वीडियो में आप देखेंगे की दीपिका सीढ़ियों से नीचे उतरती है तो सोफे पर बैठे अमिताभ और प्रभास दौड़े-दौड़े उनका हाथ थामने आते हैं। यह नजारा देखने के बाद हर कोई खिलखिला कर हंसने लग जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...