back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- पापा को गलत-सलत दवा देती हैं, सपोर्ट में आए पति

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर एक लड़की ने बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि वह रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। घर-घर में ‘अनुपमा’ सीरियल से फेमस होने वाली रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सौतेली बेटी का नाम Esha Verma है, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में रूपाली गांगुली को कंट्रोलिंग बताया है। रूपाली से पहले अश्विन के वर्मा की एक और शादी हुई थी, इस शादी से अश्विन की दो बेटियां हैं। ईशा का पोस्ट वायरल होने के बाद अश्विन ने भी इस मुद्दे पर अपना स्टेटमेंट जारी किया है।

40f7dbf42ef89c9b45315d7d73dbc430-WhatsApp Image 2024-11-04 at 11.24.12.jpeg

ईशा वर्मा ने शेयर किया पोस्ट

ईशा वर्मा ने उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत बुरा है। क्या किसी को रूपाली गांगुली की असली कहानी पता है? अश्विन के वर्मा की दूसरी शादी के दौरान वो 12 साल तक उनके साथ रिलेशनशिप में रहीं। अश्विन की पिछली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। वो कुछ और नहीं बल्कि एक बुरे दिल वाली महिला हैं, जिन्होंने मुझे और मेरी बहन को अपने पिता से दूर रखने की कोशिश की। मुंबई जाने से पहले वो कैलिफोर्निया और फिर न्यू जर्सी में 13-14 साल तक रहे। दोनों का एक बेटा है, न कि दो। मैं ये सब इसलिए कह रही हूं क्योंकि वो दावा करती हैं कि मेरे पिता और उनकी शादी में सबकुछ अच्छा है। जबकि सच ये है कि वो कंट्रोलिंग और साइकोटिक हैं। जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती हूं वो चीखने चिल्लाने लगती हैं और मेरी और मेरी मां के लिए मौत की धमकियां देती हैं। यह फेयर नहीं है कि उन्होंने अश्विन के असली परिवार की जिंदगी तबाह कर दी और खुद ये बताती हैं उनकी शादी लव मैरिज है जबकि उन्होंने दूसरों को बर्बाद करके वो सब हासिल कर लिया जो वो चाहती थीं।’

पिता से अलग करने की कोशिश

ईशा ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि रुपाली ने जो किया वो वैसा था जैसा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया। ईशा ने यह भी लिखा कि अश्विन जिस कंपनी में काम करते थे वहां मार्केटिंग डिविजन के वीपी थे लेकिन उन्हें सब छोड़ना पड़ा। ईशा ने लिखा, ‘वो मेरे पिता को अजीब दवाएं खिलाती हैं और उनकी लाइफ को पूरी तरह कंट्रोल में रखती हैं।’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि पिता की कमी की वजह से उन्हें अपने जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

रूपाली के सपोर्ट में आए अश्विन

रूपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा ने ट्विटर पर इस मामले में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह किसी से छुपा नहीं है कि पिछले रिश्ते से उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि रूपाली इस बात से वाकिफ हैं और दोनों की इस पर बात भी होती है कि वो दोनों उनके लिए कितनी ज़रूरी हैं।

[EMBED]

अश्विन ने लिखा है कि उनके और उनकी दूसरी पत्नी के तलाक के जिम्मेदार वो और उनकी पत्नी ही थे, कोई तीसरा शख्स नहीं था। उन्होंने लिखा, ‘मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी अभी तक मेरे और मेरी पत्नी के तलाक से दुखी हैं, तलाक का बच्चों पर गहरा असर पड़ता है। मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी और मेरे बच्चों के साथ सब अच्छा हो।’

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...