back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: शो में हुआ मिड वीक एलिमिनेशन,यूटूबर मृदुल तिवारी हुए बेघर

बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है तो वहीं मिड वीक इविक्शन हो गया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। फाइनल पास आता जा रहा है घर में काफी कुछ नया देखने को मिलते जा रहा है। बीते दिन घर में काफी कुछ हुआ लाइव ऑडियंस आकर घर वालों के लिए वोट करके गई। इसके साथ ही मृदुल तिवारी का इविक्शन हो गया यानी घर में इस सीजन का पहला मिड वीक इविक्शन हुआ है। 

बिग बॉस ने दिया नया टास्क

बिग बॉस में सभी घर वालों को कैप्टेंसी का टास्क दिया हुआ है एक दो राउंड पूरा होने के बाद बिग बॉस सभी घरवालों को असेंबली हॉल में बुलाते हैं और कहते हैं कि अब बिग बॉस का दरवाजा पहली बार खुल रहा है लाइव ऑडियंस आएगी जिसमें तीसरा राउंड होगा। जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेगा वह कैप्टंसी के दावेदार बन जाएंगे। वहीं जिसे सबसे कम वोट मिलेगा वह घर से बेघर हो जाएगा यानी मिड वीक एलिमिनेशन होगा।

गौरव खन्ना और शाहबाज बने कैप्टेंसी के दावेदार

बारी-बारी से सभी बनाई गई टीम लाइव ऑडियंस के साथ परफॉर्म करती हुई नजर आती है। अपनी बातें लाइव ऑडियंस के साथ शेयर करती है जिसके बाद आए हुए फैंस उनके लिए वोट करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद असेंबली हॉल में सारे वोट की काउंटिंग होती है। जिसमें सबसे ज्यादा वोट से शाहबाज और गौरव खन्ना का मिला होता है। इसके साथ ही दोनों कैप्टेंसी के दावेदार बन जाते हैं।

मृदुल तिवारी हुए बेघर 

जहां एक तरफ सभी घरवालों को कई सारे वोट मिलते हैं तो वही मृदुल को केवल चार वोट मिलते हैं। जिसका सीधा मतलब होता है कि मृदुल तिवारी घर से बेघर हो जाते हैं। बिग बॉस मिथुन तिवारी से कहते हैं अब आपका सफर नहीं खत्म होता है। वह आपको बहुत कम मिले हैं इसके लिए आपको अभी इसी वक्त असेंबली हॉल से ही घर से बाहर जाना पड़ेगा। इसके बाद सभी घर वाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। मृदुल तिवारी जाने से पहले सभी घरवालों से सॉरी बोलते हैं कि अगर मुझसे कोई गलती हो गई तो माफ कर देना। इसके बाद गौरव खन्ना भी काफी रोने लगते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...