back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Avika Gaur Birthday: ऐसी रही है बालिका वधू की आनंदी की टीवी जर्नी, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी करियर की शुरुआत

हर घर में पसंद की जाने वाली आनंदी अविका गौर का सफर आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अविका गौर का जन्म 30 जून, 1997 को मुंबई में हुआ था। अविका को एक्ट्रेस बनने का शौक था उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया। अविका को 10 साल की उम्र से ही काम मिलना शुरू हो गया था। बता दें कि, टीवी सीरियल ‘बालिका वधू‘ में आनंदी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। इस सीरियल के माध्यम से अविका ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई और अपनी एक्टिंग के अलावा मासूमियत से लोगों का दिल जीता।

बालिका वधू से मिला फेम

अविका गौर ने अपना डेब्यू टीवी सीरियल में साल 2007 में ‘शशश कोई है’ से किया था, लेकिन एक्ट्रेस को फिल्म सीरियल ‘बालिका वधू’ से मिला था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में काम किया है। इस सीरियल में उन्होंने रोली का रोल निभाया था। अविका ने सिर्फ टीवी में ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी कदम रखा है उन्होंने साल 1920 में फिल्म ‘हॉरर ऑफ द हार्ट’ में काम किया। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

अविका गौर की डेटिंग की खबरें

अविका गौर डेटिंग की खबरों में भी खूब चर्चा में रही हैं। बता दें कि, सीरियल ‘ससुराल सिमर का ‘ में अविका एक्टर मनीष रायसिंघन के अपोजिट नजर आई थीं। सीरियल में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया धीरे-धीरे यह खबरें सामने आने लगी की अविका मनीष को डेट कर रही हैं। हालांकि, बाद में खुद एक्ट्रेस ने भी इस बात का खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵