back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्त्री 2 के गाने में इस भोजपुरी स्टार ने दी आवाज, ट्रेंड कर रहा है ‘आई नहीं’ सॉन्ग

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाना 'आई नहीं' ट्रेडिंग चल रहा है। बता दें कि, इससे पहले कई भोजपुरी कलाकार हिंदी सिनेमा के गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भोजपुरी सिंगर का गाना देश-विदेश हर कोने में ट्रेडिंग हो रहा है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ एक ऐसा सॉन्ग है जिस पर शादियों में हर कोई डांस करने पर मजबूर हो जाता है। इस गाने की वजह से पवन सिंह देश-विदेश के कोने-कोने में जाने जाते हैं। पवन सिंह का गाना ‘आई नहीं’ फिल्म ‘स्त्री 2’ में लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

ट्रेंडिंग है स्त्री 2 का गाना

पवन सिंह का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ की पापुलैरिटी बढ़ती गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में पवन सिंह की आवाज को यूज करना चाहिए। ऐसे में फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आई नहीं’ में एक्टर की आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह गाना यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में खूब ट्रेंड कर रहा है। 

हिंदी फिल्म स्त्री 2 में भोजपुरिया तड़का 

फिल्म ‘स्त्री 2’ देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड है। वहीं, अब इस गाने में पवन सिंह की आवाज सुनकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। यह एक ऐसी फिल्म होने वाली है जिसमें हिंदी हॉरर कॉमेडी के साथ लोगों को भोजपुरी तड़का देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर फिल्म का गाना सुनने के बाद लोग बेसब्री से फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ जल्द ही 15 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

कई भोजपुरी कलाकार बॉलीवुड में दे चुके हैं आवाज 

पवन सिंह ही नहीं बल्कि कई और भोजपुरी कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी आवाज दे चुके हैं। भोजपुरी लोकगीत सिंगर शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, कल्पना पटवारी, खेसारी लाल यादव ये सभी ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों के गाने में अपनी आवाज दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...