back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bholaa: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही ‘भोला, जानिए कहां देख सकेंगे फिल्म

अजय देवगन की भोला प्राइम वीडियो पर आ गई है। ऐसे में जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघर में मिस किया है, वे घर से बाहर निकले बिना इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। “भोला” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया है। ओटीटी पर भी लोगों को ये फिल्म देखने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही थी, लेकिन अब फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जा रहा है। अब इस फिल्म को ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं।

किस प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज

अजय देवगन की भोला प्राइम वीडियो पर आ गई है। ऐसे में जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघर में मिस किया है, वे घर से बाहर निकले बिना इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। अजय की भोला ने बॉक्स ऑफिस पर 82.04 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। भोला में अजय देवगन के साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, मकरंद देशपांडे, गजराज राव, आमिर खान और अमला पॉल जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ अभिनय किया। भोला का बजट करीब 100 करोड़ रुपए का बताया जाता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘भोला’ की कहानी एक पिता और उसकी 10 साल की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। जेल में बंद भोला (अजय दुगन) अपनी बेटी को देखने के लिए कुछ भी करने को तैयार है, लेकिन उसे कभी मौका नहीं मिलता। जब वह जेल से छूटता है, तो उसके साथ ऐसा होता है कि वो पुलिस और माफिया के बीच में फंस जाता है। उसके बाद जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है भोला का अतीत उसके सामने आने लगता है। इस फिल्म में अजय और तब्बू की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵