back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 17 के घर से दो लोग होंगे बहार, जानिए कौन से हैं वो दो नाम

बिग बाॅस 17 में इस हफ्ते बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनिया बंसल घर से बेघर हो सकती है। वहीं घर वालों के वोट के आधार पर इसका फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि एक और कंटेस्टेंट घर से नाॅमिनेट हो सकता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बिग बाॅस में आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। सभी कंटेस्टेंट में कुछ न कुछ देखने को मिलता है। ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे होने वाले है, शो में पहले हफ्ते तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेट हुए थे, हालांकि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया था। इस हफ्ते शो में 6 कंटेस्टेंट नाॅमिनेट किए गए हैं, जिनमें ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट , खानजादी, सनी आर्या, सोनिया बंसल और सना रईस खान का नाम शामिल है।

सोनिया बंसल इस हफ्ते हो सकती हैं एलिमिनेट

ताजा जानकारी के अनुसार इस हफ्ते बिग बाॅस में डबल इविक्शन का धमाल देखने को मिल सकता है। इन 6 नाॅमिनेटड लोगों में 2 का पत्ता इस सीजन से कट सकता है। घर से बेघर होने वाली पहली सदस्य सोनिया बंसल हो सकती है। वहीं इसके पहले सोनिया बंसल के घर से बेघर होने को लेकर कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही थी ।

इस हफ्ते 6 लोग हुए थे नाॅमिनेट

बिग बाॅस में दूसरे हफ्ते के नाॅमिनेशन के बाद बिग बाॅस के कंटेस्टेंट ने 6 लोगों को नाॅमिनेट करने के लिए चुना था। जिनका चयन जनता ने नहीं बल्कि बिग बाॅस के घर वालों ने ही किया था। इसके लिए पहले 8 लोगों को शामिल किया गया था, उसके बाद बिग बाॅस के घर वालों ने फाइनल 6 कंटेस्टेंट का नाम दिया।

घर वालों का वोट करेगा फैसला

इस बार बिग बाॅस में अपने ग्लेमर से धमाल मचाने वाली सोनिया बंसल इस सीजन को अलविदा कह सकती हैं। इसका फैसला भी सना और सोनिया के बीच में होने वाला है। दोनों का एलिमिनेसन वोट के आधार पर होगा। माना जा रहा कि घरवालों ने सना को अधिकतर वोट देकर सेव किया। दूसरी तरफ कम वोट मिलने की वजह से सोनिया एलिमिनेट हो गई। पिछले हफ्ते नाॅमिनेशन के बाद एलिमिनेशन को लेकर इन लोगों के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस हैं सोनिया बंसल

सोनिया बंसल उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। वे कई हिंदी फिल्म में काम कर चुकी हैं। उन्होंने राहुल राय और शक्ति कपूर के साथ फिल्म 100 करोड़ के साथ बाॅलीवुड का सफर शुरु किया था। वे कई बड़े लेबल के साथ म्यूजिक वीडियों में भी नजर आ चुकी हैं। सना रईस खान एक हाई प्रोफाइल जानी मानी क्रिमनल वकील भी हैं। जिन्होंने शीना बोरा हत्याकांड से लेकर शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स के साथ भी जुड़ी रही थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 विनर की दौड़ में बड़ा उलटफेर? सोशल मीडिया ट्रेंड्स में गौरव खन्ना नहीं, यह कंटेस्टेंट है आगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले वीक चल रहा है और विनर प्रिडिक्शंस तथा पोल्स का सिलसिला चरम पर है। अब तक...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...