back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों ने सिपाही को गोली मारकर किया घायल

श्रीनगर, 13 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया। कांस्टेबल की पहचान रेयाज अहमद थोकर के रूप में हुई और उसे गुडुरा गांव में उसके आवास के पास गोली मारी गई। पुलिस ने कहा, आतंकवादी ने पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद थोकर पुत्र अली मोहम्मद पर उनके गुडरू पुलवामा स्थित आवास पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है। अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने गुरुवार को बडगाम जिले के चदूरा शहर में एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट की उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। भट की हत्या की व्यापक रूप से निंदा की गई है, जबकि घाटी में काम कर रहे प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने प्रशासन पर उनकी रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵