back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर हेलीकॉप्टर क्रैश : दो पायलटों की सुरक्षा को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं (लीड-1)

श्रीनगर, 11 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर बीएसएफ के एक बीमार जवान को एयरलिफ्ट करने गया था। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार दो पायलटों की सुरक्षा के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जब हेलीकॉप्टर बर्फीले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो उसमें एक पायलट और एक सह-पायलट सवार थे। उन्होंने बताया, अभी भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए या दुर्घटना में हताहत हुए। अधिकारी ने कहा, बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण बचावकर्मी अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵