back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav 2025: 14 तारीख के बाद मुकेश सहनी करायेंगे माछ-भात का भोज, बोले- VIP प्लेट का मजा जरूर लें

बिहार चुनाव के बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी 14 तारीख के बाद जीत के जश्न में माछ-भात का भोज कराएंगे और उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का दावा भी किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद से ही नेताओं की ओर से कई दावे किए जा रहे हैं। इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्होंने चुनावी नतीजों को लेकर भरोसा जताया है।

मुकेश सहनी की उत्साहित प्रतिक्रिया का असर यह हुआ कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से ही लोगों को माछ-भात के भोज का निमंत्रण भेज दिया है, जो चुनावी माहौल में उनकी आत्मविश्वास भरी तैयारी को दर्शाता है।

मुकेश सहनी के पोस्ट से सियासी हलचल तेज 

दरअसल, मुकेश सहनी ने 14 तारीख को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपनी शपथ पर मुहर लगा दी है, जिसने बिहार का सियासी तापमान काफी बढ़ा दिया है और चुनावी हलचल को और तेज कर दिया है।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने पोस्ट में लिखा, “अरे ओ दिलजलों, पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो। याद रखो, मुकेश सहनी वचन का पक्का है, जब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है।”

इस बार प्लेट भी VIP होगी

इसके बाद अपने पोस्ट में मुकेश सहनी ने लिखा, “14 तारीख के बाद जीत के जश्न में माछ-भात के भोज में जरूर आना, इस बार प्लेट भी VIP होगी।” इस बयान ने चुनावी बहस में तेजी ला दी है, वहीं एनडीए बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को अपने पक्ष में पेश कर रहा है।

जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता इसे सत्ता परिवर्तन का संकेत मान रहे हैं। सहनी की पोस्ट में दिखाई देने वाला आत्मविश्वास और टकराव का अंदाज सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर गया है।

मुकेश सहनी का ये राजनीतिक दांव

हालांकि, इसे मुकेश सहनी का एक राजनीतिक दांव भी माना जा रहा है। पिछली बार तेजस्वी यादव को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताने वाले सहनी ने इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दोहराकर उनके सामने राजनीतिक नंबर गेन करने की कोशिश की है।

मुकेश सहनी इस बयान के जरिए अपने कोर वोटरों को भी संदेश दे रहे हैं। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उनका यह पोस्ट राजनीतिक बहस को जन्म दे चुका है। 14 नवंबर को वोटों की गिनती है और उससे पहले यह पोस्ट सोशल मीडिया और राजनीति में काफी चर्चा में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵