back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday special: Karan Johar कैसे बने फेमस निर्देशक व निर्माता, जानिए ये किस्सा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम और निर्देशक, निर्माता की बात हो और करण जौहर का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में जब भी किसी निर्देशक और निर्माता की बात हो करण जौहर का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम करण जौहर जिसने ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। व साथ ही कई मूवीज के प्रोड्यूसर भी रहे आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे करण के बारे में ये बात बहुत कम लोग ही जानते होगें। आइए जानते है वो खास छुपी बात के बारे में।

धर्मा प्रोडक्शंस से कई एक्टर को किया लॉन्च

कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके और कई मूवीज के प्रोड्यूसर भी रहे करण जौहर के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनकी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो जो साल 1989 में प्रसारित हुई थी। करण जौहर की अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस भी है जिसके तहत उन्होनें कई अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को बॉलीवुड में लॉन्च किया। 

25 मई को 52वां जन्मदिन

निर्माता और निर्देशन के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपना दम दिखा चुके करण 25 मई को करण जौहर अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसे में अभी से करण को कई फैंस और स्टार्स जन्मदिन की बधाई दे रहे है। बता दे, अपने कजिन ब्रदर आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से करण ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आई अनुराग कश्यप की ‘बॉम्बे वेलवेट’ में साथ काम किया। लेकिन हां करण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत पहले छोटे पर्दे से की थी। जिसमें वे साल 1989 में आए टीवी सीरियल ‘इंद्रधनुष’ में नजर आए थे। जिसमें उन्होनें श्रीकांत का किरदार निभाया था। इस बात का खुलासा खुद करण ने रितेश और साजिद के शो यारों की बारात में किया था। 

इस फिल्म से की निर्देशन की शुरुआत

एक्टिंग के बाद साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन में कदम रखे करण ने इसके सफल होने के बाद कई बैक टू बैक फिल्मों के निर्देशन किया। जिसके बाद करण ने बेस्ट डायरेक्टर समेत कई अवॉर्ड अपने नाम किए। निर्माता-निर्देशक होने के साथ करण जौहर कॉफी विद करण के शो को होस्ट भी करते है। बता दे, करण जौहर ने अपने एक पोस्ट में अपने इस शो को लेकर आदित्य चोपड़ा और शाह रुख खान का जिक्र करते हुए बताया था वे ये ही दो इंसान थे जिन्होनें इस चीज के लिए मनाया मैं स्टोरी टेलिंग भी कर सकता हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...