नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव और एक्शन के बाद पाकिसतान की फेमस टीवी एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में एक वायरल “फर्जी” बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारत में बैन है, वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि, हनिया आमिर ने पीएम मोदी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। जिसपर अब एक्ट्रेस ने एक अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। जाने क्या कहा हानिया आमिर ने ।
पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया गया- हानिया आमिर
पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद, भारत ने कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में बैन कर दिए है, जिसे लेकर अभी हाल ही में हानिया आमिर ने अपनी सफाई पेशकश करते हुए एक लंबा पोस्ट अपने स्टोरी में डाला है जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है। जिसमें हनिया आमिर ने बताया कि, एक बयान को गलत तरीके से मेरे नाम से फेमस किया गया है, और इसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। मैं इसे सीधे संबोधित करना चाहती हूं: मैंने यह बयान नहीं दिया है, और मैं अपने नाम से जुड़े शब्दों को नही मानती हूं। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है यह गलत तरीके से पेश किया गया जिसमें मुझे दोषी दिखाया जा रहा है।
बहुत संवेदनशील और भावुक करनेवाला समय
हानिया ने कहा, यह बहुत संवेदनशील और भावुक करनेवाला समय है, ऐसे में त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, फिलहाल उन्हें हमारे मदद की जरुरत है राजनीतिकरण करने की नही। ऐसे समय में चरमपंथियों की हरकतें पूरे देश या उससे जुड़े लोगों का समर्थन नहीं करती हैं। बिना सबूत के दोष देना इस समय केवल विभाजन को ही बढ़ाएगा । हमें दया और न्याय की वास्तविक आवश्यकता से भटकाता है।
हानिया आमिर का चाहनेवालों से ये निवेदन
मेरे प्यारे चाहनेवालों आपका प्यार ही मेरे लिए बहुत कुछ है, इसलिए मेरा आप सबसे निवेदन है कि, किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसके सच्चाई के बारे में जानिए, हम सहानुभूति, सच्चाई और एकजुटता को चुनकर मारे गए लोगों के प्रति सम्मान, संवेदना प्रकट करे। हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारत में बैन है, लेकिन इस पोस्ट को उनके फैंस द्वारा एक्स पर शेयर किया है।
भारत में न होनेवाले कलाकारों के नाम
इसमें भारत में बैन होनेवाले कलाकारों में बिलाल अब्बास, मोमिना मुस्तहसन, इकरा अजीज के साथ इमरान अब्बास और सजल अली व अली जफर, सनम सईद, जैसे कई नाम शामिल है। जिन्हें भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अभी हाल ही में अबीर गुलाल के साथ बॉलीवुड में लौटने को तैयार फवाद खान भी इस समय विवादो में घिर गए हैं, बता दे कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए सबसे घातक आतंकी हमले में करीब 26 लोगों की निर्मम ह्त्या कर दी गई थी। जिसे फिलहाल पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दी गई है वहीं अब कलाकारों केऐसे पोस्ट से इस मुद्दे को एक बार फिर हवा मिल गई है।




