back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: छपरा के लेमनचूस से याद आया बचपन, बोले PM मोदी- लालू-राबड़ी राज ने बच्चों के मुंह की मिठास छीन ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के छपरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए लेमनचूस टॉफी का जिक्र कर लालू-राबड़ी पर खासा तंज।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के छपरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए लेमनचूस टॉफी का जिक्र किया और कहा कि लालू-राबड़ी राज के दौरान मढ़ौरा की मशहूर टॉफी फैक्ट्री बंद हो गई, जिससे बच्चों के मुंह की मिठास छिन गई। पीएम मोदी ने कहा, “मढ़ौरा एक समय बिहार का फलता-फूलता औद्योगिक केंद्र था। यहां का लेमनचूस पूरे देश में बच्चों की पसंद था। मैं जब छोटा था तो स्कूल में टीचर हमें लेमनचूस देते थे। लेकिन जब जंगलराज आया तो रंगदारी, फिरौती और गुंडा टैक्स के कारण फैक्ट्री बंद हो गई।

मढ़ौरा की गौरवगाथा और एनडीए की कोशिशें

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार मढ़ौरा की पुरानी पहचान लौटाने में जुटी है। उन्होंने बताया, “आज मढ़ौरा की रेल फैक्ट्री में बने इंजन अफ्रीका जैसे देशों में जा रहे हैं। यह बिहार के विकास का नया अध्याय है। पीएम मोदी ने आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ये लोग उद्योग, फैक्ट्री और निवेश को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, “जंगलराज वाले शिकारी फिर घूम रहे हैं। इनका घोषणापत्र नहीं, बल्कि रंगदारी और वसूली की रेट लिस्ट है। 

लालटेन और पंजे वालों पर निशाना

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर बिहारियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पंजाब के एक कांग्रेस मुख्यमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। उस वक्त गांधी परिवार की बेटी तालियां बजा रही थी। जिन्होंने बिहारियों को गाली दी, उन्हें आरजेडी ने प्रचार में बुलाया ये कांग्रेस की साजिश है। सभा के दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा, “500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना। छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे राम आएंगे जैसा सुंदर गीत गाया था। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “आरजेडी और कांग्रेस वाले विदेश तो घूम सकते हैं, लेकिन अयोध्या नहीं जा सकते क्योंकि उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा। पीएम मोदी ने सभा में नया नारा दिया जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से एनडीए सरकार। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में तीर्थ और धरोहरों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। “हरिहर नाथ कॉरिडोर” और गंगा क्रूज जैसी परियोजनाओं से बिहार का गौरव फिर से बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...