back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘RJD की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन से’ मुजफ्फरपुर में तेजस्वी-राहुल पर जामकर गरजे PM मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने RJD और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने RJD और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि RJD की पहचान कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन से है। उन्होंने कहा कि जहाँ कट्टा और क्रूरता का राज होता है, वहाँ कानून दम तोड़ देता है और विकास ठहर जाता है। ऐसे लोग बिहार के साथ हमेशा विश्वासघात करते रहे हैं।

‘छठ महापर्व को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने की कोशिश’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बिहार की छठ पूजा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार छठ महापर्व को UNESCO की विश्व विरासत सूची में शामिल करवाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “छठ सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि यह मानवता का महापर्व है। यह समता, समानता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जब छठ पूजा दुनिया की विरासत सूची में शामिल होगी, तो हर बिहारी का सिर गर्व से ऊंचा होगा।

‘नई पीढ़ी के लिए छठ गीतों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी आयोजित’

पीएम मोदी ने छठ गीतों की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले साल छठ से पहले पूरे देश में छठ गीतों की प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें कलाकार अपने गीत पेश करेंगे। लोग ऑनलाइन वोटिंग से अपने पसंदीदा गीत चुनेंगे और जो कलाकार टॉप पर रहेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह विचार उन्हें तब आया, जब उन्होंने एक विदेशी महिला और नागालैंड की बेटी को छठ के भजन गाते हुए देखा।

‘जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वे विकास नहीं कर सकते’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में RJD-कांग्रेस के शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उनका इतिहास कुशासन, हिंसा और भ्रष्टाचार से भरा रहा है। उन्होंने कहा, “जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा है, वे क्या किसी उद्योग को जमीन देंगे? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वे बिजली देंगे। जिन्होंने रेल को लूटा, वे कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को अब कट्टा नहीं, उद्योग चाहिए और इसके लिए कानून का राज, बिजली, सड़क और निवेश जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...