back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक हिंसा का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान फरीद उर्फ नीलू के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि स्पेशल सेल की एक टीम पहले ही आरोपियों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों ने आगे बताया कि फरीद पर जहांगीरपुरी में हिंसा भड़काने का आरोप है। सूत्रों ने कहा, हिंसा के तुरंत बाद, वह दिल्ली छोड़ गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल चला गया। 16 अप्रैल को एक हनुमान जयंती जुलूस के दौरान उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं, जिसमें 8 पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस अब तक दो नाबालिगों को पकड़ने के अलावा 39 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि गिरफ्तार व्यक्ति के एक रिश्तेदार पर पथराव कर एक पुलिस निरीक्षक को घायल करने के आरोप हैं। सांप्रदायिक झड़पों की चल रही जांच में कई आरोपियों के विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ है। जांच का फोकस फिलहाल मुख्य आरोपी एमडी अंसार पर है, जिसकी लग्जरी जीवन शैली की तस्वीरों ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में ईडी की मदद लेने के लिए मजबूर कर दिया है। सूत्रों ने दावा किया कि फरीद का अंसार से कुछ संबंध था। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵