back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection Day 1: लवयापा’ या ‘बैडएस रवि कुमार’ किस फिल्म ने पहले ही दिन किया कमाल, जानें कलेक्शन

7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार’ और खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फरवरी महीना के शुरुआत में ही दो फिल्मों का जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। एक तरफ हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार तो दूसरी तरफ खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। दोनों फिल्म के ट्रेलर नहीं है दर्शकों का दिल जीत लिया था तो वहीं अब रिलीज के बाद दोनों फिल्म के सोशल मीडिया पर रिव्यू भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। वहीं इन फिल्मों का पहला दिन का कलेक्शन भी सामने आगया है।

 फिल्म बैडएस रवि कुमार

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार की बात करें तो एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म की 59054 टिकट्स बिकी थीं। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को रात 10 बजे तक 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म बैडऐस रविकुमार’ की कहानी में 80 के दशक में सेट की गई है. यह एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसमें हिमेश रेशमिया के अलावा, प्रभु देवा, सौरभ सचदेवा, कृति कुल्हारी , संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आए।

फिल्म लवयापा

फिल्म लवयापा में खुशी कपूर और जुनैद खान पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की के अनुसार फिल्म ने अब तक 1.25 करोड़ की कमाई है। इस फिल्म में खुशी और जुनैद के अलावा आशुतोष राणा ने भी मुख्य किरदार निभाया है।लवयापा’ का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है।

सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि, दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। हिमेश रेशमिया कई सालों के बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं और उनका एक्शन अवतार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है लोगों की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं अब इस वीकेंड में देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म किसको पछाड़ते हुए आगे निकल जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सूर्यकुमार यादव विवाद में खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि केस, बयान बना कानूनी लड़ाई की वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर अभिनेत्री खुशी मुखर्जी का दिया गया बयान अब कानूनी विवाद में...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵