back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ का विवाद, मामले में कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस

अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की स्‍क्रीनिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अभिनेता कमल हासन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्क । अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्‍क्रीनिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अभिनेता कमल हासन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक्‍टर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में स्क्रीनिंग के खिलाफ धमकियों से सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। एक्‍टर को कर्नाटक में स्क्रीनिंग को लेकर लगातार धमकियां मिल रही थी। एक्‍टर ने शीर्ष अदालत का रुख किया था। जिसमें मामले में कोर्ट ने राज्‍य सरकार को नोटिस जारी किया है। 

कर्नाटक सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की बेंच की तरफ से राज्‍य सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि कर्नाटक सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है। फिल्‍म निर्माताओं ने आरोप लगाया है कि, कर्नाटक सरकार फिल्म को धमकियों से बचाने में विफल रही। 

सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सवाल 

सुप्रीम कोर्ट में दायर कि गई याचिका में कहा गया है कि राज्‍य में बड़े पैमाने पर हिंसा को भड़काने की कोशिश हो रही है। साथ ही फिल्‍म की स्क्रीनिंग को लेकर लगातार धमकियां मिल रही है। राज्‍य सरकार थिएटर्स की सुरक्षा करने में भी विफल रही है। और तो और यहां तक कि FIR भी दर्ज नहीं की गई है। फिल्म की रिलीज को लेकर जब स्थिति साफ नहीं हुई तो बेंगलुरु के रहने वाले महेश रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले याचिकाकर्ता से पूछा कि वह सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों गए, कर्नाटक हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? लेकिन लंबी बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट 13 जून को मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गया। 

कर्नाटक थिएटर एसोसिएशन ने अपनी याचिका में फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले ग्रुपों की धमकियों को देखते हुए सिनेमा घरों को सुरक्षा देने की मांग की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि असमाजिक तत्वों की तरफ से खुलेआम धमकियां मिल रही है कि अगर तमिल फिल्म दिखाई गई तो थियेटरों मे आग लगा दी जाएगी। 

क्या है फिल्म पर विवाद?

फिल्‍म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में इसलिए रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि फिल्म के अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर एक बेतुका बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। इस पर भारी विवाद खड़ा हो गया। पहले ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। आपको बता दें, फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे तेलुगु, हिंदी और मलयालम में भी रिलीज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...