back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम रखा ‘दुआ’, आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार

दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा कर दिया है। वहीं, आलिया भट्ट ने बेबी के यूनिक नेम पर खूब प्यार लुटाया

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दीपिका पादुकोण के घर दिवाली से पहले लक्ष्मी आई थीं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था। नन्ही परी की झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी थे। वहीं, दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी की पहली झलक के साथ नन्ही परी के नाम का खुलासा भी किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटी की तस्वीर शेयर की है। आलिया भट्ट सहित कई सितारों ने नन्ही परी के नाम पर खूब प्यार लुटाया।

View this post on Instagram

दीपिका पादुकोण ने रिवील किया नाम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को बेटी का स्वागत किया था। अब नन्ही परी की प्यारी सी झलक के साथ उनका नाम भी रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दुआ पादुकोण सिंह, ‘दुआ’ जिसका अर्थ है प्रार्थना क्योंकि वो हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर।’ इस तस्वीर पर आलिया भट्ट ने अपना प्यार लुटाया है एक्ट्रेस ने कई सारे हार्ट इमोजी की बौछार की है। इसके अलावा अनन्या पांडे और दीया मिर्जा ने भी प्यार लुटाया है।

ट्रेडिशनल लुक में दिखीं नन्ही परी

दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी की जो तस्वीर शेयर की है इसमें ट्रेडिशनल रेड सूट लुक में नजर आ रही हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। कपल ने अपने नाम को जोड़कर बेटी का नाम यूनिक बना दिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में कपल की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया। इसके अलावा रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म धुरंदर और डॉन 3 में नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...