back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में कर रही है सेल्फ केयर, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ किया खतरनाक योगा

दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी के सातवें महीने में खतरनाक योग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर पति रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘कल्कि AD’ में सुमति गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने जहां एक तरफ फिल्म में दर्शकों की वाहवाही लूटी है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर फैंस की तारीफ बटोर रही हैं। असल जिंदगी में भी दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि दीपिका का वर्कआउट देखकर हर कोई हैरान है। वह प्रेगनेंसी के सातवें महीने में खतरनाक योग करती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

सेल्फ केयर करती दिखीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी का सातवां महीना चल रहा है। इस दौरान वह अपना खास ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी सेल्फ केयर मंथ को इंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह से दीपिका अपनी प्रेगनेंसी के सातवें महीने में खतरनाक योग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पैरों को ऊपर किया हुआ है और पीठ के बल लेटी हुई हैं। इस तरह से एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस ने बताया योग का फायदा

दीपिका पादुकोण ने योग करने के साथ-साथ इसके फायदे के बारे में भी बताया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये सेल्फकेयर मंथ है, लेकिन हम सेल्फ केयर मंथ क्यों मनाएं, जब आप हर दिन आत्म-देखभाल के सरल कार्य कर सकते हैं।’ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे वर्कआउट पसंद है मैं अच्छा दिखने के लिए नहीं बल्कि फिट महसूस करने के लिए वर्कआउट करती हूं।’ एक्टर रणवीर सिंह ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये जादू की तरह काम करता है।’ रणवीर सिंह भी पत्नी दीपिका का खास ख्याल रखते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण हाल ही में आई फिल्म ‘कल्कि AD’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। इसके बाद दर्शकों से काफी तारीफ भी मिली। अब एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपनी मस्तानी दीपिका पादुकोण के साथ ‘सिंघन अगेन’ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Deepika Padukone का धमाकेदार बर्थडे सेलिब्रेशन, फैंस संग मनाया 40वां जन्मदिन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में मनाया। इस बार दीपिका ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...