back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Yimmy Yimmy डांस वीडियो से ट्रोल होने पर दीपिका सिंह का तगड़ा जवाब, कहा- ट्रोलिंग मेरे प्रोफेशन का हिस्सा

दिया और बाती की संध्या राठी यानी दीपिका सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें काफी ट्रॉल किया गया जिसका ऐक्ट्रेस ने जवाब दिया हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई-न-कोई ट्रोल होता है। अब इसके घेरे में दीपिका सिंह आ गई हैं। दीपिका को उनके लेटेस्ट Yimmy Yimmy डांस वीडियो के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था, जिसका एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

पीली साड़ी में यम्मी-यम्मी का रील वायरल

दीपिका सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रील या डांस को शेयर करती रहती हैं, लेकिन उनके हाल में ही शेयर हुए एक डांस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया जिसे वह पीली साड़ी में यम्मी यम्मी पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन पर ट्रोलिंग की बौछार लगा दी।

यूजर्स का आया ऐसा रिएक्शन

दिव्या दीपिका सिंह ने स्टार प्लस के एक सीरियल ‘दिया और बाती’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था। इसमें वह आईपीएस ऑफिसर थीं। उन्हें इस सीरियल से काफी पापुलैरिटी हासिल हुई थी। अब दीपिका के वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है कि ”यह आईपीएस ऑफिसर संध्या राठी क्या कर रही हैं”, तो कोई दूसरा यूजर लिख रहा हैं कि ”यकीन नहीं होता बचपन में इन्हें देखकर आईपीएस का सपना देखा था।”

ट्रोलिंग पर दीपिका का मुंह तोड़ जवाब

दीपिका सिंगर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा ”मैं अपने ट्रोल्स से सहमत हूं। वे सही हैं, मैं अपनी क्षमता जानती हूं, हां, मैं उस वीडियो में थोड़ा और बेहतर कर सकती थी, लेकिन मेरे पास उतना ही समय था बस, मैंने अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर रील बनाया अपना बेस्ट दिया। उन्होंने आगे कहा मुझे ट्रोल्स उनकी मानसिक स्थिति की परवाह नहीं है मैंने इससे समझौता कर लिया है.ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो आपसे प्यार करते हैं आपका सम्मान करते हैं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵