back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Devara Movie Review: आज रिलीज हुई फिल्म देवरा, लोगों ने दिया फर्स्ट डे फर्स्ट शो का रिव्यू

आज जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर सोशल मीडिया पर रिव्यू पोस्ट कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे आज यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। खास बात यह रही की एक्टर अपनी फिल्म ‘Devara’ से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का रिव्यू देखने को मिला है जो काफी पॉजिटिव रहा। जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ को लोगों का खूब प्यार मिला है।

सिनेमा घर में छा गए जूनियर एनटीआर


फिल्म में जहां एक तरफ हीरो बनकर जूनियर एनटीआर छा गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ Saif Ali Khan का विलन अवतार भी लोगों को बहुत पसंद आया। इसके अलावा एक्टर के अपोजिट Janhvi Kapoor को कास्ट किया गया है। बता दें कि, फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया।

बेहद स्पेशल है फिल्म का पहला रिव्यू


फिल्म का पहला रिव्यू बहुत खास है क्योंकि फिल्म क्रिटिक कोर्टनी हॉवर्ड ने अपना पहला रिएक्शन दिया है। कोर्टनी ने लिखा, ‘देवरा एक धमाकेदार, रोमांचक और बेहतरीन एड्रेनालाईन रश है। यह बहुत ही कठिन है, जिसमें विशाल पैमाने की क्रूरता, दिल की धड़कनें तेज करने वाले दांव और धमाकेदार एक्शन एक साथ हैं। डांस और फाइट कोरियोग्राफी बहुत बढ़िया है। एन.टी. रामा राव जूनियर ने आग और करिश्मा दिखाया है। मजेदार चीजें!’

सोशल मीडिया फैंस ने भी की खूब तारीफ 


फिल्म ‘देवरा’ का मॉर्निंग शो देखने वाले फैंस सोशल मीडिया पर मूवी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, देवरा देखने के बाद मैं दंग रह गया! दृश्य, एक्शन, परफॉर्मेंस.. सब कुछ बेहतरीन है। JrNTR ने वाकई बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है। यह बाहुबली के बराबर अगली बड़ी दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। इसे फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा, देवरा की कहानी की शुरूआत अच्छी थी। एनटीआर का एंट्री सीन फायर था, बैकग्राउंड सॉलिड था। तीसरे यूजर ने लिखा, जूनियर एनटीआर जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म में जबरदस्त लग रही है।

फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट 


फिल्म ‘देवरा’ को कोरतल्ला शिवा ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी दिखाया गया है। जिस तरह से लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं ऐसे में पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार जाने का अनुमान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जाह्नवी कपूर पर टिप्पणी को लेकर भड़के ओरी, ध्रुव राठी को बताया ‘एंटी नेशनल’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...