back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवोलीना भट्टाचार्जी ने छुपाई प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़, एक्ट्रेस ने बताई वजह

सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी की प्रेगनेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी पर खुलकर बातचीत की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस सीजन 3’ के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को दो शादी करने को लेकर खूब लताड़ लगाई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा कर रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बिल्कुल अलग तरीके से देखती हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। फिलहाल, अभी वह अपनी प्रेगनेंसी को पब्लिकली करना नहीं चाहती हैं।

देवोलीना नहीं चाहती हैं मीडिया अटेंशन

टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने बताया है कि वह पर्सनल मैटर को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी प्रेगनेंसी को किसी तरह की मीडिया अटेंशन ना मिले। एक्ट्रेस का कहना है कि समय आने पर वह अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा जरूर करेंगी।

प्रेगनेंसी पर बोली एक्ट्रेस

देवोलीना ने अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों को लेकर ना ही इसे स्वीकार किया है और ना ही पूरी तरह से खारिज किया है। एक्ट्रेस ने कहा है, “मैं चिड़चिड़ी हो जाती हूं, जब भी कोई मुझे रयूमर्स का सच जानने के लिए कॉल या मैसेज करता है। यह मेरी जिंदगी है मैं बता दूंगी जब भी मुझे लगेगा सही समय है मुझे परेशान मत कीजिए और न ही इस बारे में चिंता करने की जरूरत है। हर चीज का एक सही समय होता है। ऐसे कई सारे रूमर्स हैं मेरे बारे में जिसे पढ़ने के बाद में हंस पड़ती हूं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सीधी-सादी गोपी बहू से लेकर बोल्ड स्टार तक, जन्मदिन पर जानें देवोलीना भट्टाचार्जी का दिलचस्प सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । छोटे पर्दे पर अपनी सादगी और मासूमियत से हर दिल को जीतने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी आज अपना जन्मदिन मना रही...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵