back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचे गिने-चुने श्रद्धालु

रामगढ़, 13 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन झारखंड के एकमात्र सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या नहीं के बराबर थी। इस बाबत पुजारी लोकेश पंडा ने बताया कि सुबह से ही मंगला आरती के बाद पुजारी श्रद्धालुओं के इंतजार में बैठे रहे लेकिन इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही यहां पूजा करने पहुंचे। दोपहर 12:00 बजे जब मंदिर का पट बंद हुआ तब गिनती से 10 से 12 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं ने दो गज शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग किया। मंदिर न्यास समिति के सदस्य सुबोध पंडा ने कहा कि झारखंड में कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए जारी नई गाइडलाइन का असर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में भी पड़ा। इस वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम हो गई है। दर्शन के लिए हजारों की तादाद में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10-12 तक सिमट गई। मंदिर में लोगों के बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

शहद और दालचीनी के वैज्ञानिक और पारंपरिक फायदे, जानें क्यो इसे कहते है स्वास्थ्य का खजाना?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आयुर्वेद से संबंधित इलाज केवल बीमारियों के लिए सही नही माना जाता बल्कि, यह एक ऐसा विज्ञान है जो हमें स्वस्थ और...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...