back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: बगहा सीट का क्या हैं चुनावी इतिहास? दो दशक से BJP का रहा है दबदबा, जानिए समीकरण

बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर 2020 और 2015 में बीजेपी ने परचम लहराया है। तो वही, इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां जबर्दस्‍त मुकाबला देखने को मिलेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की बगहा विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा में रही है। यह वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और यहां की ग्रामीण आबादी का चुनावी महत्व बहुत बड़ा है। ग्रामीण वोटरों का दबदबा इसे राजनीतिक मोर्चों पर अहम और दिलचस्प बनाता है।

पिछले दो विधानसभा चुनावों में बगहा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है, लेकिन 2025 के चुनाव में यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बगहा में मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी, जिससे परिणाम राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम होंगे।

2020 और 2015 में क्या रहे थे चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में बगहा सीट पर बीजेपी के राम सिंह ने शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को 30,020 वोटों के बड़े अंतर से हराया। राम सिंह को कुल 90,013 वोट मिले, जयश को 59,993 वोट मिले, जबकि निर्दलीय राघव शरन पांडे को 6,429 और NOTA को 3,456 वोट मिले थे।

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें यहां से भी बीजेपी के राघव शरन पांडे ने JD(U) के भीष्म साहनी को 8,183 वोटों के अंतर से हराया था। उस चुनाव में पांडे को 74,476 वोट मिले, भीष्म साहनी को 66,293 और NOTA को 2,753 वोट प्राप्त हुए थे।

2020 के चुनावी नतीजों का समीकरण

2020 के बगहा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राम सिंह ने 90,013 वोट (49.51%) के साथ जीत दर्ज की। कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को 59,993 वोट (33%) मिले। निर्दलीय राघव शरन पांडे 6,429 वोट, JNSNGHDL के पूर्णमासी राम 3,649 वोट और NOTA को 3,456 वोट मिले।

2015 के चुनावी नतीजें 

2015 के बगहा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राघव शरन पांडे ने 74,476 वोट (44.45%) के साथ जीत हासिल की। JD(U) के भिष्म साहनी को 66,293 वोट (39.56%) मिले। BSP के मो. कमरान अजीज 8,292 वोट और NOTA को 2,753 वोट मिले थे।

2020 के बिहार चुनावों में NDA ने लहराया था परचम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कुल 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। NDA के घटक दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और गठबंधन की मजबूत स्थिति बनी रही।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के घटक दलों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा: बीजेपी ने 74 सीटें, JDU ने 43 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने 4 और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 4 सीटें जीतीं। 

वहीं, महागठबंधन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में 110 सीटें जीतीं थीं जिसमें घटक दलों को मिली सीटों की संख्या इस प्रकार है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 75 सीटें, कांग्रेस ने 19 सीटें और वाम दलों (CPI, CPI(M), CPI(ML)) ने कुल 16 सीटें जीतीं।

चुनाव के बाद JDU नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने सरकार बनाई। अगस्त 2022 में उन्होंने NDA से नाता तोड़कर महागठबंधन से गठबंधन किया, लेकिन जनवरी 2024 में फिर NDA में लौट आए। 2025 में बगहा विधानसभा चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं, जैसा 2020 में कई सीटों पर देखा गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...