back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिर सजेगी महफिल, नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया ‘हीरामंडी’ का सीज़न 2, ट्रोल्स ने शर्मिन सहगल को फिर लपेट लिया

'हीरामंडी' 2 को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। पहले पार्ट में स्टार कास्ट की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर खूब चर्चा हुई थी। शो को काफी बड़ी सफलता मिली थी। इस शो ने काफी लोगों का दिल भी जीत लिया। सीजन 1 खत्म होने के बाद दूसरे सीजन के आने पर काफी चर्चा होने लगी। काफी समय तक इसको लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया। फिलहाल सीजन 2 का अधिकारिक ऐलान हो चुका है।

संजय लीला भंसाली ने सीजन 2 के रिलीज को लेकर कुछ नहीं बताया था। उनसे पूछा गया था क्या ‘हीरमंडी’ 2 आ सकती है। इस उन्होंने जवाब दिया कि ये सीरीज केवल एक बार ही हो सकती है। इसको दोबारा नहीं बना सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने सीरीज का दूसरा पार्ट बनाने का इरादा किया है।

हाल ही दिए इंटरव्यू में संजय लीला ने हीरांमंडी पार्ट को लेकर जानकार दी। उन्होंने कहा कि “एक सीरीज को बनाने में काफी समय लग जाता है। फरवरी 2022 में फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी के बाद मैंने बिना रूके काम किया है”।

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ सीरीज के सीजन 2 का ऐलान मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में हुआ। जब अनारकली और डांसर्स ने सीरीज के गाने पर खूब डांस किया था। वहीं 3 जून को खबर की पुष्टि करने के बाद वीडियो साझा किया गया।

संजय लीला भंसाली ने बताई अगले पार्ट की कहानी

संजय लीला भंसाली ने आगे बताया कि ‘हीरामंडी’ 2 में महिलाएं अब लाहौर से फिल्मी दुनिया में पहुंच रही हैं। विभाजन के बाद उन्होंने लाहौर छोड़ दिया। इश दौरान ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री या कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में चले गए। तो बाजार में यात्रा इस तरह की होती है। उनको अभी नाचना और गाना भी है। इस बार हम शानदार योजना बना रहे हैं। देखते हैं ये कहां तक पहुंचती है।

यूजर्स ने ऐलान के बाद किए रिएक्शन

हीरामंडी की दूसरा सीजन का ऐलान होते ही यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि “आलम को अगले सीजन में हटाया जाए”। दूसरे यूजर ने लिखा है कि “शर्मिन को आलमजेब का किरदार नहीं मिलना चाहिए”। तीसरे यूजर ने लिखा कि “शर्मिन को अगले सीजन के लिए कास्ट नहीं करना चाहिए”। वहीं चौथे यूजर ने लिखा कि “म्रुनल ठाकुर को आलमजेब का किरदार निभाने की बात कही”। वेब सीरीज में बदलाव को लेकर यूजर्स ने सुझाव दिया है।

हीरामंडी के स्टार कास्ट की खूब हुई तारीफ

बता दें कि हीरामंडी मे मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और फरदीन खान सहित अन्य ने अभिनय किया गया। इस सीरीज में मनीषा कोइराला और संजीदा शेख की खूब तारीफ हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: संजय लीला भंसाली का चॉल में बीता बचपन! देखी गरीबी, फिर इस फिल्म से बदली लाइफ

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । शानदार सेट, शाही किरदार, गाने और दमदार कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्मों की यही पहचान है। भंसाली ने अपने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...