back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में शिबू सोरेन के आवास के सामने अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो जख्मी

रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के मोरहाबादी में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में गुरुवार की दोपहर ढाई बजे अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग में कार पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। मारे गये युवक का नाम कालू लामा बताया जा रहा है, जो पुलिस फाइल में हिस्ट्रीशीटर है। यह वारदात झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। यह बेहद भीड़भाड़ और हाई सिक्योरिटी वाला इलाका है। गोलीबारी में घायल हुए युवकों के नाम राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा हैं। राजू लामा गोलीबारी में मारे गये कालू लामा का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग एक कार पर सवार जा रहे थे, तब स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने उनपर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। तीनों घायलों को गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां कालू लामा ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। इस बीच मारे गये युवक के परिजनों ने रिम्स में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कालू की हत्या पुलिस के इशारे पर हुई है। इनपर गोली चलाने वालों में एक दारोगा का पुत्र भी शामिल है। इधर पुलिस का कहना है कि कालू लामा कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है। वह कई बार जेल भी गया था। यह वारदात आपराधिक गिरोहों की आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। मामले की जांच चल रही है। अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर लिये जायेंगे। बता दें कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वहां से महज 200-300 मीटर पर रांची के डीसी और एसएसपी के आवास हैं। राज्यपाल और सीएम के आवास भी घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। मोरहाबादी में 24 घंटे पुलिस बलों की तैनाती रहती थी। ऐसे में हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से दहशत फैल गयी है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵