back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म पुष्पा 2 : रिकॉर्ड तोड़ कलेक्‍शन करते हुए दुनियाभर में कमा लिए 800 करोड़, भारत में 600 करोड़ के करीब

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों की शान बनी हुई है।ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों सिनेमाघरों की शान बनी हुई है। एक ओर जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के स्टार्स तारीफ करते नहीं थक रहे। तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों का भरपूर प्यार भी फिल्म को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था। इसके बाद लगातार पांच दिनों में भी फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। 

वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन 

फिल्म वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को पुष्पाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 45.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था । आंकड़ों को देखा जाए तो यह फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म स्त्री 2 को पीछे छोड़ टॉप टेन में बनाई जगह 



भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप टेन की सूची में इस फिल्म ने जगह बना ली है। पांच दिनों में ही दुनिया भर में 870 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई हो चुकी है। दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 की सूची में अब यह फिल्म शामिल हो गई है। इसके पहले दसवें नंबर पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 का नाम शामिल था, जिसने 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बता दें कि स्त्री 2 के ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को पुष्पा 2 ने सिर्फ 5 दिनों में ही पूरा कर लिया है। 

एक्शन अवतार में हैं अल्लू अर्जुन 



सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में अल्लू अर्जुन के एक्शन अवतार को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है। इन दिनों सिनेमाघरों में अलग ही माहौल बना हुआ है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने भी अच्‍छी कमाई की थी। अब देखना है कि दूसरे पार्ट का कलेक्‍शन कहां तक पहुंचता है।

हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने भारत में 65.01 करोड़ रुपए की कमाई की है, ऐसे में भारत में कुल कमाई का आंकड़ा 600 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ रुपए को पार कर चुका है। यह आंकड़ा आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स की फिल्मों से भी ज्यादा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...