back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान पर हुए हमले को बीते पांच महीने, पत्नी करीना बोलीं- मैं अब भी…

पांच महीने पहले सैफ अली खान पर हुए हमले ने जहां उनके चाहने वालों को डरा दिया था। तो वहीं इससे उनके परिवार पर भी काफी असर हुआ था। जिसे लेकर हाल ही में करीना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के फेमस सैफ अली खान पर हुए हमले ने जहां उनके चाहने वालों को बिलकुल डरा दिया था। तो वही पहली बार करीना कपूर ने उस भयानक हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से उस घटना के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि, वह अब तक उस सदमे से पूरी तरह से उभर नहीं पाईं हैं। उन्होंने सैफ अली खान को ‘आयरन मैन’ बताते हुए अपनी चिंता जताते हुए बच्चों के बारे में और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। 

पांच महीने बाद करीना ने बताई बड़ी बात 

पांच महीने पहले सैफ अली खान पर हुए हमले पर हुए चाकू हमले को लेकर करीना कपूर खान ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। जहां फरवरी 2025 में हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। बरखा दत्त के साथ मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में करीना ने अपने बात को रखते हुए इसपर बात की है। करीना ने कहा, मैं अब भी इस बात से जूझ रही हूं कि अपने बच्चे के कमरे में किसी को देखना कैसा होता है। मुंबई जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर ऐसी घटना होना मेरे लिए काफी घबरा देनेवाली बात थी। अधिकतर ऐसी घटनाएं तो अमेरिका जैसी जगहों में होता है। लेकिन उस रात के बाद कई महीनों तक मैं सो नहीं पाई। नॉर्मल लाइफ में वापसी करना मेरे लिए बेहद कठिन हो गया था।

ट्रोल्स पर क्या बोलीं करीना? 

सैफ पर हुए हमले के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थीं इस बात को लेकर उन्हों खूब ट्रोल किया गया। इसपर अपनी बात रखते हुए करीना बोली-यह पूरी तरह बकवास था। इससे मुझे गुस्सा नहीं, बल्कि दुख हुआ। क्या लोग वाकई यही देखना चाहते हैं? यह सोचकर दुख होता है कि हम किस डिजिटल युग में जी रहे हैं। अंत में करीना ने भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मैं ऊपरवाले पर भरोसा करती हूं। जो आज मेरा परिवार सुरक्षित और नॉर्मल लाइफ जी रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...