back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गजल राय मॉडर्न लव मुंबई से वापसी करने को लेकर हैं बेहद खुश

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। टीवी शो लेफ्ट राइट लेफ्ट में पूजा घई की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री गजल राय मॉडर्न लव मुंबई के साथ अभिनय में वापसी करने को लेकर बेहद खुश हैं। वह कहती है, मैं फिल्म में सफीना की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर पाकर धन्य हुई। वह मंजू की एकमात्र चचेरी बहन है जो उसकी कामुकता के लिए उसका समर्थन करती है। यह एक दिलचस्प किरदार था और मुझे यह भूमिका निभाने में मजा आया। हैप्पी गो लकी, अदालत जैसे शो में काम करने वाली अभिनेत्री हंसल मेहता के साथ काम करने का मौका पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। वह कहती है, हंसल मेहता के साथ काम करना मेरे लिए किस्मत की बात है। उनसे बहुत कुछ सीखना है। मैं इस तरह के और अवसरों की कामना करती हूं। और अब, जबकि हमारी इंडस्ट्री भी खुल रही है और लड़कियों को उनकी शादी या मातृत्व के बाद स्वीकार कर रही है, इसलिए मैं चाहती हूं कि यह मुझे दमदार भूमिकाएं पाने से न रोके। –आईएएनएस पीजेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵