back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections 2025: पवन सिंह ने डाला वोट, अक्षरा-आम्रपाली ने मतदाताओं से की मतदान की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स ने भी मतदान किया। साथ ही जनता को लोकतंत्र के इस त्‍योहार में हिस्सा लेकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर लगभग तीन करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। दोनों कलाकारों ने मतदाताओं से अपील की कि हर नागरिक को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना चाहिए। इस बीच, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने भी जनता से वोट डालने की अपील की।

पवन सिंह ने डाला वोट, फैंस को किया मतदान के लिए प्रेरित

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए लोगों को भी वोट देने की अपील की। अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पवन सिंह ने मीडिया से कहा “वोट देना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। अगर हम अपने नेता चुनने में हिस्सा नहीं लेंगे, तो बदलाव कैसे आएगा? सभी लोग घर से निकलें और वोट जरूर डालें।” इसके साथ ही पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वोट डालते हुए की तस्वीर शेयर की और फैंस को प्रेरित किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा “पहले मतदान, फिर जलपान।” 

खेसारी लाल यादव ने किया मतदान, जनता से वोट डालने की अपील

बिहार चुनाव के पहले चरण में भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स ने लोकतंत्र में हिस्सा लेकर लोगों को प्रेरित किया। पवन सिंह के बाद भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। उन्‍होंने वीडियो संदेश में जनता से अपील की “मैं शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव ने अपना मतदान कर दिया है, बिहार के बेहतर भविष्य के लिए। मैं चाहता हूं कि आप भी मतदान करें, अपने बच्चों के भविष्य के लिए। मतदान एक ऐसा अधिकार है, जहां किसी का दबाव नहीं होता। तो इसे जरूर करें।” 

अक्षरा, आम्रपाली ने की लोगों से वोट की अपील

पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, जो काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं और सिंगर रितेश पांडे भी करगहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की। साथ ही, मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कहा “वोट डालना सिर्फ आपका अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है।” इस तरह भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स ने मतदाता जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है और बिहार के पहले चरण के मतदान में उत्साह बढ़ाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुष्का यादव को हुई बेटी, तेज प्रताप यादव को BJP की बधाई, लखेंद्र पासवान ने तंज भी कसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विधानसभा परिसर में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बात...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵