back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Housefull 5 Discount on Ticket: ‘हाउसफुल 5’ के मेकर्स ने ऑडियंस को दिया बंपर ऑफर, टिकट पर मिलेगी भारी छूट

बॉलीवुड के स्‍टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' ('Housefull 5') को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (‘Housefull 5’) को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म अब तक जबर्दस्‍त कमाई कर रही है। एक अच्छा बिजनेस की और बढ़ रही है। इस बीच, अब इस फिल्म के मेकर्स ऑडियंस के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आए हैं। फिल्‍म मेकर्स ने टिकट बुकिंग पर ऑडियंस को भारी छूट देने का ऐलान किया है। 

कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट भी फिल्‍म ने सफलता से पास कर लिया। इसमें अक्षय कुमार सहित 20 स्टार्स हैं। हाउसफुल 5 कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्‍म है। मेकर्स ने इस फिल्म के दो वर्जन रिलीज किए हैं और दोनों वर्जन में किलर अलग-अलग हैं। ऐसा पहली बार हुई है जब किसी फिल्म का क्लाईमैक्स अलग-अलग हो। 

हाउसफुल 5 की टिकट पर डिस्काउंट


फिल्‍म के मेकर्स ने टिकट बुकिंग में ऑडियंस को भारी छूट देने जा रहे है। उन्‍होने बड़ा ऐलान किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ओर बताया कि कैसे इस फिल्म पर आप डिस्काउंट पा सकते हैं। उन्होंने अब लोगों से दूसरा क्लाइमैक्स देखने के लिए ये ऑफर दिया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आपने अगर हाउसफुल 5A देख ली है तो आप डिस्काउंट के साथ 5B भी देख सकते हैं।

हाउसफुल 5 का ऐसा रहा कलेक्शन


बता दें कि, कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री फिल्‍म हाउसफुल 5 का बजट 250 करोड़ रुपये है। फिल्म ने 4 दिन में ही बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है। हाउसफुल 5 ने 4 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म के 13.50 करोड़ कमाने की खबरें हैं।

वहीं, मेकर्स ने बताया कि, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया। फिल्म के गाने चार्ट बीट पर टॉप पर बने हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और नाना पाटेकर की एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये ही वजह रही कि इस फिल्‍म को फैंस की ओर से बहुत प्‍यार मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵